मध्य प्रदेश: पिछले 40 साल से ”कांच” खा रहा है ये आदमी, देखें VIDEO

Updated:
विज्ञापन
मध्य प्रदेश: पिछले 40 साल से ”कांच” खा रहा है ये आदमी, देखें VIDEO

भोपाल: कोई शख्स कांच खाता है. सुनकर ही हैरानी होती है और यकीन करना मुश्किल होता है कि ये बात सच भी हो सकती है. लेकिन ये शत प्रतिशत सच है कि एक शख्स पिछले चालीस-पैंतालिस साल से लगातार कांच खा रहा है. शख्स का नाम है दयाराम साहू और वो मध्य प्रदेश के डिंडोरी […]

विज्ञापन

भोपाल: कोई शख्स कांच खाता है. सुनकर ही हैरानी होती है और यकीन करना मुश्किल होता है कि ये बात सच भी हो सकती है. लेकिन ये शत प्रतिशत सच है कि एक शख्स पिछले चालीस-पैंतालिस साल से लगातार कांच खा रहा है. शख्स का नाम है दयाराम साहू और वो मध्य प्रदेश के डिंडोरी का रहने वाला है. कांच खाते हुए दयाराम का वीडियो भी सामने आया है.

दयाराम साहू की उम्र तकरीबन 60 साल है. वो पेशे से वकील हैं. कांच खाने की उनकी आदत के बारे में जब पूछा गया तो दयाराम ने बताया कि, चालीस साल पहले मेरे मन में कुछ अलग करने का खयाल आया. इसलिए मैंने कांच खाना शुरू कर दिया. तब से ये मेरी लत बन गई है.

कांच खाने से दांतो को पहुंचा नुकसान

इतने सालों से कांच खाने पर कोई परेशानी नहीं हुई, पूछने पर दयाराम बताते हैं कि हां मेरी दांतो को काफी नुकसान पहुंचा है लेकिन और किसी प्रकार की कोई शारीरिक परेशानी नहीं हुई. दयाराम का कहना है कि मैं किसी को ऐसा करने की सलाह नहीं दूंगा क्योंकि ये खतरनाक होगा. उन्होंने कहा कि मैं पहले 1 किलो तक कांच खा जाता था लेकिन अब मैंने ये कम कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola