भारत में आयोजित SCO देशों के पहले मिलिट्री मेडिसिन कॉन्फ्रेंस में नहीं पहुंचा पाकिस्तान

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्लीः नयी दिल्ली में आयोजित किए गए शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के सैन्य चिकित्सकों के दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस(मिलिट्री मेडिसिन कॉन्फ्रेंस) में हिस्सा लेने पाकिस्तान नहीं पहुंचा. इस कॉन्फ्रेंस में 27 देशों के प्रतिनिधि मंडल हिस्सा ले रहे हैं. लेकिन पाकिस्तानी प्रतिनिधि मंडल की तीन कुर्सियां खाली हैं. दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर […]

विज्ञापन
नयी दिल्लीः नयी दिल्ली में आयोजित किए गए शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के सैन्य चिकित्सकों के दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस(मिलिट्री मेडिसिन कॉन्फ्रेंस) में हिस्सा लेने पाकिस्तान नहीं पहुंचा. इस कॉन्फ्रेंस में 27 देशों के प्रतिनिधि मंडल हिस्सा ले रहे हैं. लेकिन पाकिस्तानी प्रतिनिधि मंडल की तीन कुर्सियां खाली हैं.
विज्ञापन

— ANI (@ANI) September 12, 2019

दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में हो रहे कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान को आमंत्रित किया गया था. इस कॉन्फ्रेंस में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ भी मौजूद हैं.
सैन्य चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट पद्धतियों को साझा करने और क्षमताओं के निर्माण के लिए यह कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है. गौरतलब है कि भारत के 2017 में एससीओ का सदस्य बनने के बाद एससीओ रक्षा सहयोग योजना, 2019-20 के तहत उसकी (भारत की) मेजबानी में यह पहला सैन्य सहयोग कार्यक्रम (मिलिट्री मेडिसिन कॉन्फ्रेंस) हो रहा है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola