चिदंबरम की याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नयी दिल्ली : न्यायमूर्ति आर भानुमति की अध्यक्षता वाली उच्चतम न्यायालय की एक पीठ शुक्रवार को कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की याचिका पर सुनवाई करेगी. इस याचिका में चिदंबरम ने आईएनएक्स मीडिया मामले में उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज करने के दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती दी है. चिदंबरम को सीबीआई ने मामले […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : न्यायमूर्ति आर भानुमति की अध्यक्षता वाली उच्चतम न्यायालय की एक पीठ शुक्रवार को कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की याचिका पर सुनवाई करेगी.

विज्ञापन

इस याचिका में चिदंबरम ने आईएनएक्स मीडिया मामले में उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज करने के दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती दी है. चिदंबरम को सीबीआई ने मामले में बुधवार को गिरफ्तार किया था. उन्होंने उच्च न्यायालय के 20 अगस्त के फैसले के खिलाफ शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया है.

कांग्रेस नेता को तब गिरफ्तार किया गया था जब वह उच्चतम न्यायालय से राहत पाने में विफल रहे थे. शीर्ष अदालत ने बुधवार को उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगाने की मांग करने वाली उनकी याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करने का फैसला किया था. उनकी याचिका पर न्यायमूर्ति आर भानुमति और न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना की पीठ सुनवाई करेगी. गौरतलब है कि दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को चिदंबरम को पांच दिन के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola