सरकार ने रक्षा सचिव, लोकपाल के सचिव, रक्षा उत्पादन विभाग में सचिव की नियुक्ति की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Aug 2019 10:35 PM
नयी दिल्ली : सरकार ने बुधवार को अजय कुमार को रक्षा सचिव, बृज कुमार अग्रवाल को लोकपाल के सचिव और सुभाष चंद्रा को रक्षा उत्पादन विभाग का सचिव नियुक्त किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने नियुक्तियों को मंजूरी दी. रक्षा मंत्रालय में रक्षा विभाग के सचिव नियुक्त किये गये […]
नयी दिल्ली : सरकार ने बुधवार को अजय कुमार को रक्षा सचिव, बृज कुमार अग्रवाल को लोकपाल के सचिव और सुभाष चंद्रा को रक्षा उत्पादन विभाग का सचिव नियुक्त किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने नियुक्तियों को मंजूरी दी. रक्षा मंत्रालय में रक्षा विभाग के सचिव नियुक्त किये गये कुमार केरल कैडर के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. फिलहाल, वह रक्षा उत्पादन विभाग के सचिव हैं. संजय मित्रा का कार्यकाल पूरा होने के बाद कुमार उनकी जगह लेंगे. मित्रा पश्चिम बंगाल कैडर के 1982 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. हिमाचल प्रदेश कैडर के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी अग्रवाल को लोकपाल का सचिव नियुक्त किया गया है. रक्षा उत्पादन विभाग के सचिव नियुक्त किये गये चंद्रा कर्नाटक कैडर के 1986 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. वर्तमान में वह रक्षा विभाग के विशेष सचिव हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










