ePaper

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों के हाथों मारा गया जैश का टॉप कमांडर मुन्ना लाहौरी

Updated at : 27 Jul 2019 9:57 AM (IST)
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों के हाथों मारा गया जैश का टॉप कमांडर मुन्ना लाहौरी

श्रीनगर: शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शनिवार सुबह मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. गोलीबारी में जैश-ए-मुहम्मद का टॉप कमांडर मुन्ना लाहौरी मारा गया. पुलिस अधिकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के बोनबाजार इलाके में आतंकियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर […]

विज्ञापन

श्रीनगर: शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शनिवार सुबह मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. गोलीबारी में जैश-ए-मुहम्मद का टॉप कमांडर मुन्ना लाहौरी मारा गया. पुलिस अधिकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के बोनबाजार इलाके में आतंकियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके का घेराव कर तलाशी अभियान चलाया.

जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबल जब तलाशी अभियान चला रहे थे तभी छुपे हुये आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की. इसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गयी. गोलीबारी में जैश का आतंकी मुन्ना लाहौरी मारा गया. उसके साथ उसका एक स्थानीय सहयोगी भी मारा गया. आंतकी मुन्ना लाहौरी पाकिस्तान का रहने वाला था.
सुरक्षाबलों को मारे गये आतंकियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री मिली है. एहतियातन इलाके की इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola