जेल से बाहर आई पूर्व पीएम राजीव गांधी की हत्या की दोषी नलिनी, बेटी की शादी के लिए मिला पैरोल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jul 2019 11:34 AM
मद्रासः पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की दोषी लिट्टे कार्यकर्ता नलिनी श्रीहरन को जेल से छुट्टी मिल गयी है. नलिनी को मद्रास हाईकोर्ट से 30 दिन की परोल मिली थी, जिसके बाद गुरुवार को वह जेल से बाहर आ गयी. दरअसल नलिनी ने अपनी बेटी की शादी की तैयारी के लिए मद्रास हाईकोर्ट से […]
मद्रासः पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की दोषी लिट्टे कार्यकर्ता नलिनी श्रीहरन को जेल से छुट्टी मिल गयी है. नलिनी को मद्रास हाईकोर्ट से 30 दिन की परोल मिली थी, जिसके बाद गुरुवार को वह जेल से बाहर आ गयी. दरअसल नलिनी ने अपनी बेटी की शादी की तैयारी के लिए मद्रास हाईकोर्ट से छाह की परोल की मांग की थी लेकिन कोर्ट ने उसे 30 दिनों की पैरोल दी.
1991 में हुए राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी फिलहाल उम्रकैद की सजा काट रही है. नलिनी की बेटी लंदन में रहती है. कोर्ट ने उसकी पैरोल की मांग को 5 जुलाई को स्वीकार कर लिया था. हालांकि उन्हें सिर्फ 30 दिन की ही परोल मिल पाई है. पैरोल अवधि के दौरान नलिनी को वेल्लोर में ही रहना होगा, और वह राजनेताओं अथवा मीडिया से बात नहीं कर सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










