2016 से अब तक वायुसेना ने दुर्घटनाओं में गंवाए 27 विमान एवं हेलीकॉप्टर

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाईक ने बुधवार को कहा कि देश में 2016 से दुर्घटनाओं में वायुसेना के 27 विमान और हेलीकॉप्टर खोए हैं. उन्होंने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी. नाईक ने कहा कि दुर्घटना के कुल 11 मामलों में करीब 524.64 करोड़ रुपये का नुकसान […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाईक ने बुधवार को कहा कि देश में 2016 से दुर्घटनाओं में वायुसेना के 27 विमान और हेलीकॉप्टर खोए हैं. उन्होंने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी.

विज्ञापन

नाईक ने कहा कि दुर्घटना के कुल 11 मामलों में करीब 524.64 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. मंत्री ने कहा कि वित्त वर्ष 2016-17 में छह लड़ाकू जेट, दो हेलीकॉप्टर, एक परिवहन विमान और एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हुए.

इसी तरह 2017-18 में वायुसेना ने दो लड़ाकू जेट और तीन प्रशिक्षण विमान दुर्घटना में खोए. मंत्री के मुताबिक 2018-19 में वायुसेना के सात लड़ाकू जेट, दो हेलीकॉप्टर और दो प्रशिक्षण विमान खोए हैं. इस साल हाल ही में एक वायुसेना का एएन 32 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola