दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी को जान से मारने की धमकी

नयी दिल्ली : दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को उनके व्यक्तिगत नंबर पर किसी ने एसएमएस के जरिये जान से मारने की धमकी दी है. एसएमएस भेजने वाले ने लिखा है कि वह नेता की हत्या करने के लिए ‘विवश’ है. तिवारी ने कहा कि इस अज्ञात व्यक्ति ने जरूरत पड़ने पर प्रधानमंत्री की […]
नयी दिल्ली : दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को उनके व्यक्तिगत नंबर पर किसी ने एसएमएस के जरिये जान से मारने की धमकी दी है. एसएमएस भेजने वाले ने लिखा है कि वह नेता की हत्या करने के लिए ‘विवश’ है. तिवारी ने कहा कि इस अज्ञात व्यक्ति ने जरूरत पड़ने पर प्रधानमंत्री की हत्या करने की बात भी कही है.
उन्होंने कहा, ‘मैंने पुलिस को इस खतरे के संबंध में जानकारी दे दी है.’ हिंदी में भेजे गये इस एसएमएस में भेजने वाले ने इस बात के लिए माफी मांगी है कि उसे बेहद मजबूरी में तिवारी की हत्या का फैसला लेना पड़ा है. दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रभारी नीलकांत बख्शी ने कहा कि जल्दी ही इसकी औपचारिक शिकायत दर्ज करायी जायेगी.
उन्होंने बताया कि तिवारी के निजी फोन पर शुक्रवार दोपहर 12:52 बजे यह एसएमएस आया. उन्होंने यह एसएमएस शनिवार की शाम में देखा और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










