जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. मंगलवार सुबह हुई इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है. दोनों ही आतंकी स्थानीय बताये जा रहे हैं.मुठभेड़ को लेकर आईजीपी कश्मीर एसपी पनी ने बताया कि शोपियां मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. मंगलवार सुबह हुई इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है. दोनों ही आतंकी स्थानीय बताये जा रहे हैं.मुठभेड़ को लेकर आईजीपी कश्मीर एसपी पनी ने बताया कि शोपियां मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है. शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है. हथियार और गोलाबारूद भी बरामद किये गये हैं. केस दर्ज करके मामले में आगे की जांच जारी है.

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली जिसके बाद वहां सर्च ऑपरेशन चलाया गया. सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने फायरिंग कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई और सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया.

मुठभेड़ को लेकर पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने शोपियां के अवनीरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद मंगलवार तड़के इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि आंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसके बाद तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया. सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गये. मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola