जम्मू में ग्रेनेड फेंकने वाले को वयस्क बताने वाली मेडिकल रिपोर्ट खारिज

Updated at : 13 Mar 2019 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
जम्मू में ग्रेनेड फेंकने वाले को वयस्क बताने वाली मेडिकल रिपोर्ट खारिज

जम्मू : जम्मू कश्मीर के किशोर न्याय बोर्ड ने पिछले हफ्ते जम्मू में एक ग्रेनेड हमले में कथित तौर पर संलिप्त किशोर को ‘‘वयस्क” बताने वाली मेडिकल रिपोर्ट खारिज कर दी है . अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. बोर्ड ने आरोपी के स्कूल के सारे रिकार्ड मंगाए हैं. दरअसल, बोर्ड को उसके नाबालिग […]

विज्ञापन

जम्मू : जम्मू कश्मीर के किशोर न्याय बोर्ड ने पिछले हफ्ते जम्मू में एक ग्रेनेड हमले में कथित तौर पर संलिप्त किशोर को ‘‘वयस्क” बताने वाली मेडिकल रिपोर्ट खारिज कर दी है . अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. बोर्ड ने आरोपी के स्कूल के सारे रिकार्ड मंगाए हैं. दरअसल, बोर्ड को उसके नाबालिग होने का संदेह है. आरोपी एक पेंटर का बेटा है और नौवीं कक्षा का छात्र है.

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के दांतों और हड्डियों की जांच की रिपोर्ट से यह प्रदर्शित हुआ है कि उसकी उम्र करीब 19 साल है. उन्होंने बताया कि बोर्ड ने पुलिस को आरोपी के स्कूल के सभी प्रासंगिक दस्तावेज सौंपने को कहा, जिसके बाद कोई फैसला लिया जाएगा.

गौरतलब है कि सात मार्च को जम्मू बस स्टैंड पर आरोपी ने कथित तौर पर एक ग्रेनेड फेंका था जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया था. इस हमले में दो लोग मारे गए थे और 29 अन्य घायल हो गए थे. शुरूआती पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि उसे इस काम के लिए हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी ने 50,000 रूपये दिए थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola