नौसेना प्रमुख सुनील लांबा ने कहा, भारत प्रायोजित आतंकवाद का सामना कर रहा

नयी दिल्ली : नौसेना प्रमुख सुनील लांबा ने आज कहा कि भारत लंबे समय से प्रायोजित आतंकवाद का सामना कर रहा है. पिछले कुछ सप्ताह पहले भी जम्मू-कश्मीर में चरमपंथियों ने आतंकवादी हमला किया था.नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने मंगलवार को कहा कि पुलवामा हमले को भारत को अस्थिर करने की चाहत रखने वाले […]
नयी दिल्ली : नौसेना प्रमुख सुनील लांबा ने आज कहा कि भारत लंबे समय से प्रायोजित आतंकवाद का सामना कर रहा है. पिछले कुछ सप्ताह पहले भी जम्मू-कश्मीर में चरमपंथियों ने आतंकवादी हमला किया था.नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने मंगलवार को कहा कि पुलवामा हमले को भारत को अस्थिर करने की चाहत रखने वाले ‘‘एक देश से सहायता प्राप्त” चरमपंथियों ने अंजाम दिया था.
Naval Chief Sunil Lanba: India however faces a far more serious version of this state-sponsored terrorism. We have all witnessed the horrific scale of extremists attack on Indian state of J&K, just 3 weeks ago. pic.twitter.com/SQ4ktdiRz6
— ANI (@ANI) March 5, 2019
लांबा ने हिन्द-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद में रक्षा क्षेत्र से जुड़े वैश्विक विशेषज्ञों और राजनयिकों को संबोधित करते हुए कहा कि हाल के वर्षों में क्षेत्र ने कई तरह का आतंकवाद देखा है और विश्व के इस हिस्से में कुछ ही देश इसकी जद में आने से बच पाए हैं. उन्होंने कहा कि आतंकवाद ने हाल में जो वैश्विक रुख अख्तियार किया है, उससे यह खतरा और बढ़ गया है. नौसेना प्रमुख ने कहा कि भारत को हालांकि ‘‘काफी अधिक गंभीर” आतंकवाद का सामना करना पड़ा है.
उन्होंने कहा, ‘‘हाल में लगभग तीन सप्ताह पहले जम्मू कश्मीर में चरमपंथी हमला हुआ. इस हिंसा को भारत को अस्थिर करने की चाहत रखने वाले एक देश से सहायता प्राप्त चरमपंथियों ने अंजाम दिया.” लांबा ने कहा, ‘‘हमारे पास ऐसी भी खबरें हैं कि आतंकवादियों को समुद्री मार्ग सहित विभिन्न तरीकों से हमलों को अंजाम देने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है.” जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को पाकिस्तान आधारित आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद द्वारा किए गए आत्मघाती हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




