जम्मू-कश्मीर : खड्डे में गिरी बस, छह लोगों की मौत, 31 घायल

Updated at : 02 Mar 2019 11:46 AM (IST)
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर : खड्डे में गिरी बस, छह लोगों की मौत, 31 घायल

उधमपुर/जम्मू : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक सड़क दुर्घटना में बस के सड़क से फिसलकर गहरे खड्ड में गिरने से छह लोगों की मौत हो गई और 31 अन्य घायल हो गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि हादसा आधी रात के करीब सुरिनसर के पास चंदेह गांव में हुआ. चालक ने वाहन पर से […]

विज्ञापन


उधमपुर/जम्मू :
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक सड़क दुर्घटना में बस के सड़क से फिसलकर गहरे खड्ड में गिरने से छह लोगों की मौत हो गई और 31 अन्य घायल हो गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि हादसा आधी रात के करीब सुरिनसर के पास चंदेह गांव में हुआ. चालक ने वाहन पर से संतुलन खो दिया जिसके बाद वह फिसलकर खड्डे में गिर गई.

उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाबंदी के कारण यातायात पुलिस से बचने के लिए चालक ने कथित रूप से कोई और रास्ता पकड़ लिया था. पुलिस ने जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग को शनिवार को जम्मू से श्रीनगर जाने वाले लोगों के लिए खोल दिया था.यह मार्ग बारिश और बर्फबारी के बाद हुए भूस्खलन के कारण कई दिनों से बंद था.

#WelcomeAbhinandan: भारत पहुंचते ही वायुसेना के जांबाज पायलट अभिनंदन ने कही ये बात

उन्होंने बताया कि तत्काल बचाव अभियान शुरू कर दिया गया.अधिकारियों ने बताया कि पांच लोग मृत पाए गए और अन्य 32 घायलों को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.उन्होंने बताया कि घायलों में से एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.घायलों में से कई की हालत ‘गंभीर’ बताई जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola