कश्मीर में बर्फबारी के चलते जम्मू-श्रीनगर हाईवे छह दिन से बंद, जवाहर सुरंग सोमवार से बाधित

Updated at : 26 Jan 2019 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
कश्मीर में बर्फबारी के चलते जम्मू-श्रीनगर हाईवे छह दिन से बंद, जवाहर सुरंग सोमवार से बाधित

बनिहाल/जम्मू : कश्मीर घाटी को सभी मौसमों में देश के विभिन्न हिस्से से जोड़ने वाला एक मात्र राजमार्ग लगातार छठे दिन भी बंद रहा, क्योंकि यहां हो रहे हिमपात की वजह से मार्ग को खोलने का काम प्रभावित हो रहा है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. राजमार्ग के लगातार बंद रहने से यहां सैंकड़ों यात्री […]

विज्ञापन

बनिहाल/जम्मू : कश्मीर घाटी को सभी मौसमों में देश के विभिन्न हिस्से से जोड़ने वाला एक मात्र राजमार्ग लगातार छठे दिन भी बंद रहा, क्योंकि यहां हो रहे हिमपात की वजह से मार्ग को खोलने का काम प्रभावित हो रहा है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. राजमार्ग के लगातार बंद रहने से यहां सैंकड़ों यात्री फंसे हुए हैं. जवाहर सुरंग क्षेत्र में भारी हिमपात के बाद सोमवार को यह मार्ग बंद कर दिया गया था.

इसे भी पढ़ें : भारी बर्फबारी के बाद देश के अन्य हिस्सों से कश्मीर का टूटा संपर्क, आज इन राज्‍यों में हो सकती है ओलावृष्टि

मिली जानकारी के अनुसार, भारी बारिश की वजह से बनिहाल और रामबन के बीच भूस्खलन की कई घटनाएं हुईं. यातायात के एक अधिकारी ने बताया कि सड़क साफ करने का अभियान तेजी से चल रहा है और शनिवार शाम तक सड़क को गाड़ियों के लिए ठीक कर लिया जाता. हालांकि, दोपहर में हिमपात शुरू हो गया और यह जारी है, जिससे अभियान में बाधा आ रही है.

उन्होंने कहा कि जैसे ही मौसम में सुधार होगा, सड़क साफ करने का अभियान दोबारा शुरू किया जायेगा. इसी बीच फंसे यात्रियों ने उधमपुर और जम्मू बस स्टैंड पर एयरलिफ्ट करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola