ePaper

इवीएम विवाद: बोले मुख्य चुनाव आयुक्त- हम परेशान होने वाले नहीं, नहीं लौटेगा बैलट पेपर्स युग

Updated at : 24 Jan 2019 12:13 PM (IST)
विज्ञापन
इवीएम विवाद: बोले  मुख्य चुनाव आयुक्त- हम परेशान होने वाले नहीं, नहीं लौटेगा बैलट पेपर्स युग

नयी दिल्ली : इवीएम हैकिंग विवाद के तीन दिन बाद मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा का मामले पर बयान आया है. अरोड़ा ने साफ कहा है कि वापस बैलट पेपर्स से चुनाव नहीं कराए जाएंगे. गुरुवार को राजधानी दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि मैं आपको यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : इवीएम हैकिंग विवाद के तीन दिन बाद मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा का मामले पर बयान आया है. अरोड़ा ने साफ कहा है कि वापस बैलट पेपर्स से चुनाव नहीं कराए जाएंगे. गुरुवार को राजधानी दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि मैं आपको यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हम वापस बैलट पेपर्स के दौर में नहीं लौटने जा रहे हैं. यहां चर्चा कर दें कि पिछले दिनों ही लंदन में हैकथॉन के दौरान एक कथित साइबर एक्सपर्ट सैयद शुजा ने दावा किया था कि वह ईवीएम डिजाइन टीम का सदस्य रह चुका है और भारत में इस्तेमाल हो रही इवीएम को हैक वह कर सकता है.

शुजा ने यह भी दावा किया था कि 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान धांधली हुई थी. शुजा के दावों के बाद चुनाव आयोग हरकत में आया और उसने दिल्ली पुलिस को खत लिखकर पूरे मामले की जांच की मांग की. मामले को लेकर संसद मार्ग थाने ने केस भी दर्ज कर लिया गया है. शुजा के दावे के बाद विपक्षी दलों की ओर से भी प्रतिक्रिया आयी और बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग उठी.

शुजा के इसी दावों और विपक्षी पार्टियों की मांग पर गुरुवार को सुनील अरोड़ा ने कहा कि हम इवीएम और वीवीपीएटी का उपयोग करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि हम किसी भी पक्ष जिसमें राजनीतिक पार्टियां भी शामिल हैं, की आलोचना और फीडबैक को सुनने का काम करेंगे. अरोड़ा ने यह भी कहा कि हम इन सबसे डरने या परेशान होने वाले नहीं हैं. बैलट पेपर्स का दौर फिर से नहीं लौटेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola