कैबिनेट की बैठक में तीन अहम फैसले

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में तीन अहम फैसले लिये गये हैं. इनमें सबसे अहम फैसला BPCL की नुमालीगढ़ रिफाइनरी के विस्तार योजना को मंजूरी देना है. जाहिर है इस बैठक में इनमें सबसे बड़ा फैसला BPCL की विस्तार योजना. BPCL की करीब 61 फीसदी हिस्सेदारी वाली नुमालीगढ़ रिफाइनरी के 22,000 करोड़ रुपए […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में तीन अहम फैसले लिये गये हैं. इनमें सबसे अहम फैसला BPCL की नुमालीगढ़ रिफाइनरी के विस्तार योजना को मंजूरी देना है. जाहिर है इस बैठक में इनमें सबसे बड़ा फैसला BPCL की विस्तार योजना. BPCL की करीब 61 फीसदी हिस्सेदारी वाली नुमालीगढ़ रिफाइनरी के 22,000 करोड़ रुपए की विस्तार योजना को मंजूरी दी गयी है. इसके अलावा IT ऑनलाइन रिटर्न फाइलिंग प्रोजेक्ट को भी कैबिनेट की मंजूरी मिली है.

विज्ञापन
कोयला और रेलवे मंत्री पीयूष गोयल ने कैबिनेट के फैसलों का जिक्र करते हुए यह जानकारी दी. रिफायनरी की क्षमता 6 से 8 मिलियन टन तक बढ़ाई जा सकती है. क्षमता बढ़ने से उत्तर-पूर्व की पेट्रोलियम आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकेगा. प्रोजेक्ट के 4 साल में पूरा होने की उम्मीद है. दूसरा बड़ा फैसला छोटे-मझोले उद्योगों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.
इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के लिए बना एग्जिम (EXIM) बैंक को अतिरिक्त पूंजी के लिए मंजूरी दे दी है बैंक को 500 करोड़ रुपए की अतिरिक्त पूंजी मुहैया कराएगी पिछले साल भी सरकार ने 500 करोड़ रुपए की पूंजी डाली थी.इनकम टैक्स ऑनलाइन रिटर्न फाइलिंग के अगले चरण के प्रोजेक्ट को मंजूरी कैबिनेट से मिल गयी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola