हिमाचल प्रदेश में बस के खड्ड में गिरने से छह बच्चों और ड्राईवर की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शिमला : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक बस के गहरे खड्ड में गिरने से छह बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य लोग घायल हो गए. सिरमौर के पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने बताया कि हादसा शनिवार सुबह सानगढ़ में हुआ. डीएवी स्कूल की एक निजी बस गहरे खड्ड […]

विज्ञापन

शिमला : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक बस के गहरे खड्ड में गिरने से छह बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य लोग घायल हो गए. सिरमौर के पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने बताया कि हादसा शनिवार सुबह सानगढ़ में हुआ. डीएवी स्कूल की एक निजी बस गहरे खड्ड में गिर गई. स्कूल के छह बच्चों और बस चालक की हादसे में मौत हो गई.

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि, हादसे में घायल 12 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. मालपानी ने बताया कि समीर (5), आदर्श (7), कार्तिक (14) और चालक राम स्वरूप (40) की मौके पर ही मौत हो गई. अभिषेक और उसकी बहन संजना और नैतिक चौहान ने ‘नाहन मेडिकल कॉलेज’ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

उन्होंने बताया कि हादसे में घायल 12 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. उन्होंने कहा कि 12 घायलों में 10 स्कूली बच्चे संध्या, रक्षिता, अंजलि, राजीव, आयुष, वैष्णवी, ध्रूव, मन्नत, आरुषि और सुंदर सिंह हैं
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola