PM नरेंद्र मोदी ने अण्डमान-निकोबार द्वीपसमूह में सुनामी पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2018 1:25 PM
पोर्ट ब्लेयर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2004 में आयी सुनामी में मारे गये लोगों को कार निकोबार स्थित स्मारक में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. शनिवार शाम अण्डमान-निकोबार द्वीपसमूह पहुंचे. मोदी यहां जनजातियों के मुखिया से मुलाकात करेंगे और कार निकोबार स्थित बीजेआर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद दिन में वह […]
पोर्ट ब्लेयर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2004 में आयी सुनामी में मारे गये लोगों को कार निकोबार स्थित स्मारक में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. शनिवार शाम अण्डमान-निकोबार द्वीपसमूह पहुंचे. मोदी यहां जनजातियों के मुखिया से मुलाकात करेंगे और कार निकोबार स्थित बीजेआर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद दिन में वह राजभवन में स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक करेंगे और साउथ प्वाइंट सीशोर पर झंडा फहरायेंगे.
मोदी पोर्ट ब्लेयर स्थित सेल्यूलर जेल का दौरा कर नेताजी सुभाष चंद्र बास को श्रद्धांजलि देंगे. नेताजी सुभाष चंद्र बोस के द्वीप की यात्रा करने और पोर्ट ब्लेयर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का 75 वां साल चल रहा है. नेताजी स्टेडियम में प्रधानमंत्री डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे.
वह द्वीप के लिए नवोन्मेष और स्टार्ट अप नीति भी जारी करेंगे. मोदी 7 मेगावाट की क्षमता वाले सौर ऊर्जा संयंत्र और सौर गांव का उद्घाटन भी करेंगे. वह कई विकास परियोजनाओं की नींव रखेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










