ग्रेटर नोएडा में पालतू कुतिया की मौत पर मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ FIR
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नोएडा : ग्रेटर नोएडा में एक पालतू कुतिया को लापरवाही से मोटरसाइकिल चला रहे एक युवक ने कथित तौर पर टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी. इस सिलसिले में युवक के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के धूम माणिकपुर गांव में मंगलवार […]
विज्ञापन
नोएडा : ग्रेटर नोएडा में एक पालतू कुतिया को लापरवाही से मोटरसाइकिल चला रहे एक युवक ने कथित तौर पर टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी. इस सिलसिले में युवक के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के धूम माणिकपुर गांव में मंगलवार सुबह यह घटना हुई. मंजूर अली नाम के व्यक्ति की शिकायत के मुताबिक चिंकी (कुतिया) को बिन्नू (22) नाम के एक युवक ने अपनी तेज गति वाली मोटरसाइकिल से टक्कर मार दी.
वह दूसरे गांव का रहनेवाला है. अली ने बताया कि कुतिया गर्भवती थी. वह इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गयी और उसे एक पशु अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. बिन्नू के खिलाफ बादलपुर पुलिस थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










