भाजपा का करारा हमला, कहा- मिशेल के प्रत्यर्पण से परेशान कांग्रेस जुटी बचाव में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Dec 2018 2:55 PM
नयी दिल्ली : अगस्ता वेस्टलैंड सौदे में कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल को लेकर कांग्रेस पर भाजपा ने गुरुवार को करारा प्रहार किया. भाजपा ने आरोप लगाया कि मिशेल के प्रत्यर्पण के बाद उद्विग्न कांग्रेस उसे बचाव में जुट चुकी है. अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर मामले में बड़ी सफलता, बिचौलिये मिशेल को लाया गया भारत भाजपा […]
नयी दिल्ली : अगस्ता वेस्टलैंड सौदे में कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल को लेकर कांग्रेस पर भाजपा ने गुरुवार को करारा प्रहार किया. भाजपा ने आरोप लगाया कि मिशेल के प्रत्यर्पण के बाद उद्विग्न कांग्रेस उसे बचाव में जुट चुकी है.
अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर मामले में बड़ी सफलता, बिचौलिये मिशेल को लाया गया भारत
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि मिशेल के आने से एक परिवार की नींद उड़ गयी है. कांग्रेस का असली चेहरा सबके सामने आ गया है. पात्रा ने कहा कि मोदी सरकार की कोशिश से मिशेल को भारत लाया जा सका है, लेकिन उसके भारत आने से कांग्रेस को बहुत दुख हुआ है. मिशेल मामले पर कांग्रेस की बौखलाहट ने कांग्रेस का दोहरा चेहरा सबके सामने ला दिया है.
हेलीकॉप्टर घोटाला : मात्र दो घंटे ही सो पाया मिशेल, कई बड़े नेताओं और अफसरों में बेचैनी
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने वकीलों के माध्यम से अदालत में दलीलें दे रही थी कि क्रिश्चियन मिशेल को रिमांड की जरुरत नहीं है. भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि ए.के जोसेफ ने कल कहा ‘किसी ने’ उन्हें केस लड़ने को कहा. उन्होंने मांग की कि कांग्रेस जवाब दे कि वह ‘किसी’ कौन है. पात्रा ने सवाल किया कि क्या यह संयोग की बात नहीं है कि किश्चियन मिशेल के सभी वकीलों का कांग्रेस पार्टी से संबंध है। अल्जो जोसेफ के अलावा मिशेल के दो और वकील भी कांग्रेस से कहीं न कहीं जुड़े हैं.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाथ क्रिश्चियन मिशेल के बचाव के साथ’ है. यह साफ है कि क्रिश्चियन मिशेल को बचाने का भरपूर प्रयास कर रही है कांग्रेस पार्टी. भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि क्रिश्चियन मिशेल मामले से जुड़े एक वकील को पार्टी से बाहर करना, कांग्रेस का महज एक ड्रामा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










