अमृतसर: धार्मिक सभा में ग्रेनेड से किया गया हमला, तीन की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में रविवार को एक धार्मिक सभा में ग्रेनेड हमले में तीन लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यहां अधिवाला गांव में ‘निरंकारियों’ की एक धार्मिक सभा में मोटरसाइकिल पर आये लोगों ने ग्रेनेड फेंका. घटनास्थल पर पहुंचे पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ […]

विज्ञापन

अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में रविवार को एक धार्मिक सभा में ग्रेनेड हमले में तीन लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये.

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यहां अधिवाला गांव में ‘निरंकारियों’ की एक धार्मिक सभा में मोटरसाइकिल पर आये लोगों ने ग्रेनेड फेंका.

घटनास्थल पर पहुंचे पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘एक ग्रेनेड फेंका गया और घटना में 5 से 10 लोग घायल हो गये.’ अधिकारी ने बताया कि घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी.

एक खुफिया सूचना में दावा किया गया है कि जैश-ए-मोहम्मद के छह से सात आतंकवादियों का एक समूह राज्य में, खासतौर से फिरोजपुर में मौजूद है. इस सूचना के बाद से पंजाब अलर्ट पर है. चार लोगों ने पिछले सप्ताह पठानकोट जिले में माधोपुर के समीप बंदूक दिखाकर एक ड्राइवर से एसयूवी छीन ली थी जिसके बाद से राज्य अलर्ट पर है.

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अमृतसर में ग्रेनेड हमले के बाद कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की है और मृतकों के परिजन के लिए मुआवजे का एलान किया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola