पाकिस्तानी एजेंट को भारत की खुफिया सूचना देता था बीएसएफ का जवान, गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

फिरोपुर (पंजाब): सीमा पर लगे बाड़ और सड़कों की तस्वीरें जैसी खुफिया सूचनाएं पाकिस्तानी एजेंट के साथ कथित तौर पर साझा करने को लेकर बीएसएफ के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की खुफिया शाखा पिछले कुछ महीनों से शेख रैजुद्दीन की संदिग्ध गतिविधियों […]

विज्ञापन

फिरोपुर (पंजाब): सीमा पर लगे बाड़ और सड़कों की तस्वीरें जैसी खुफिया सूचनाएं पाकिस्तानी एजेंट के साथ कथित तौर पर साझा करने को लेकर बीएसएफ के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की खुफिया शाखा पिछले कुछ महीनों से शेख रैजुद्दीन की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी.

विज्ञापन

रैजुद्दीन महाराष्ट्र के रेनपुरा गांव का निवासी है.वह बीएसएफ के 29वीं बटालियन में पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में तैनात था.

उन्होंने बताया कि रैजुद्दीन ने पाकिस्तानी गुप्तचर एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आइएसआइ) के एक एजेंट मिर्जा फैसल से बाड़ और सीमावर्ती सड़कों की तस्वीरें, बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों का फोन नंबर और कुछ अन्य खुफिया सूचनाएं कथित तौर पर साझा की थी.

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने मोबाइल फोन से सूचना साझा किया था. उन्होंने बताया कि 29वीं बटालियन के उप-कमांडेंट से एक शिकायत मिलने के बाद रैजुद्दीन के खिलाफ ममदूत थाना में सरकारी गोपनीयता कानून और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है.

जांच अधिकारी रंजीत सिंह ने रविवार को बताया कि पुलिस रिमांड के लिए जवान को अदालत में पेश किया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola