कर्नाटक : कैबिनेट विस्तार टलने की आशंका से कांग्रेस MLA नाराज, कहा - यह विधायकों का अपमान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Oct 2018 6:20 PM

विज्ञापन

बेंगलुरु : कर्नाटक में उपचुनाव के ऐलान के बाद गठबंधन सरकार के कैबिनेट विस्तार को टालने की अटकलों के बीच कांग्रेस के एक विधायक ने संभावित देरी को विधायकों का अपमान बताया है. दरअसल, निर्वाचन आयोग ने शनिवार को राज्य की विधानसभा और लोकसभा सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी है. इससे अटकलों […]

विज्ञापन

बेंगलुरु : कर्नाटक में उपचुनाव के ऐलान के बाद गठबंधन सरकार के कैबिनेट विस्तार को टालने की अटकलों के बीच कांग्रेस के एक विधायक ने संभावित देरी को विधायकों का अपमान बताया है.

दरअसल, निर्वाचन आयोग ने शनिवार को राज्य की विधानसभा और लोकसभा सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी है. इससे अटकलों का बाजार गर्म है कि प्रस्तावित कैबिनेट विस्तार को टाला जा सकता है जिस पर कई विधायकों को आपत्ति है. हिरेकेरूर से विधायक बीसी पाटिल ने ट्विटर पर कहा, कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार को टालना विधायकों का अपमान और लोकतंत्र की हत्या है तथा पार्टी के नाम पर तानाशाही को चलाना है. अभिनेता से सियासतदान बने पाटिल ने उनके ट्वीट के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कर्नाटक कांग्रेस, कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव, पार्टी के विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया तथा उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर को टैग किया है.

उधर पार्टी सूत्रों ने बताया कि मंत्री पद चाहनेवाले कई विधायकों ने कैबिनेट विस्तार को टालने की संभावना पर अपनी अनिच्छा जाहिर की है. सूत्रों ने बताया कि उपचुनाव की घोषणा के मद्देनजर आला कमान से सलाह-मशविरा करके ही कैबिनेट विस्तार पर निर्णय लिया जायेगा, जबकि गठबंधन सहयोगी जद(एस) भी विस्तार को टालने के पक्ष में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola