UPI Payment: क्या दोस्त-परिवार को पैसे भेजने पर भी लगेगा यूपीआई चार्ज ? जानें किन लोगों पर नहीं लागू होते MDR नियम
यूपीआई का पेमेंट की सांकेतिक तस्वीर (File Photo)
15 अक्टूबर 2026 से 2000 रुपये से अधिक के कुछ UPI मर्चेंट पेमेंट्स पर 0.4% MDR लागू होगा. यह शुल्क ग्राहक से नहीं, बल्कि मर्चेंट से लिया जाएगा. जानिए किन UPI ट्रांजैक्शन पर यह नियम लागू होगा.
UPI Payment: 15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से ज्यादा के चुनिंदा UPI Merchant Payments पर 0.4% Merchant Discount Rate (MDR) लागू होगा, लेकिन यह पैसा ग्राहक से नहीं लिया जाएगा. यानी किसी दुकान पर ₹5,000 का सामान खरीदकर UPI से पेमेंट करने पर ग्राहक से अलग से UPI चार्ज नहीं लिया जाना है. MDR का भुगतान मर्चेंट साइड पर होगा.
किन UPI पेमेंट पर लगेगा MDR?
नया नियम Person-to-Merchant यानी P2M ट्रांजैक्शन पर लागू होगा. ₹2,000 तक के UPI P2M पेमेंट पर MDR शून्य रहेगा. ₹2,000 से ज्यादा के पात्र P2M ट्रांजैक्शन पर MDR की दर 0.4% होगी. वहीं, ₹75,000 या उससे ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर MDR अधिकतम ₹300 प्रति ट्रांजैक्शन तक सीमित रहेगा. कुछ खास कैटेगरी, जैसे रेलवे, टेलीकॉम, इंश्योरेंस और फ्यूल में अलग फ्लैट MDR का प्रावधान है.
ये भी पढ़ें: Petrol Pump: सिर्फ Zero देखकर न भरवाएं पेट्रोल-डीजल, Fuel Density भी करें चेक, ऐसे पकड़ें मिलावट
दोस्त या परिवार को पैसे भेजने पर कोई चार्ज नहीं
अगर आप किसी दोस्त, रिश्तेदार या दूसरे व्यक्ति को UPI से पैसा भेजते हैं यानी P2P ट्रांजैक्शन, तो उस पर यह MDR लागू नहीं होगा. P2P UPI पेमेंट फ्री रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए