रिटायर्ड जज ने पत्नी सहित ट्रेन के आगे कूदकर जान दी

तिरुपति : आंध्र प्रदेश के एक सेवानिवृत न्यायाधीश और उनकी पत्नी ने यहां शुक्रवार को ट्रेन के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने यह जानकारी दी. तिरुपति के रहनेवाले 65 वर्षीय पी सुधाकर तिरुपति-रेनीगुंटा रेल पर शुक्रवार दोपहर मृत पाये गये थे. यह संदेह है कि सुधाकर के इस कठोर कदम […]
तिरुपति : आंध्र प्रदेश के एक सेवानिवृत न्यायाधीश और उनकी पत्नी ने यहां शुक्रवार को ट्रेन के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने यह जानकारी दी. तिरुपति के रहनेवाले 65 वर्षीय पी सुधाकर तिरुपति-रेनीगुंटा रेल पर शुक्रवार दोपहर मृत पाये गये थे.
यह संदेह है कि सुधाकर के इस कठोर कदम उठाने के पीछे उनका स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं थी. पुलिस ने आज रात बताया कि सुधाकर की 56 वर्षीय पत्नी पी वरालक्ष्मी को जब अपने पति की मौत की जानकारी मिली तो उन्होंने भी इसी स्थान पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




