कलीता, बाजवा कांग्रेस विदेश विभाग के उपाध्यक्ष और मनीष तिवारी महासचिव नियुक्त

नयी दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं भुवनेश्वर कलीता और प्रताप सिंह बाजवा को पार्टी के विदेश मामलों के विभाग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कलीता और बाजवा को उपाध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही पूर्व […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं भुवनेश्वर कलीता और प्रताप सिंह बाजवा को पार्टी के विदेश मामलों के विभाग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कलीता और बाजवा को उपाध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी और एम एम पल्लम राजू को विभाग का महासचिव नियुक्त किया है.
इनके अलावा सांसद दीपेंद्र हुड्डा और एडवोकेट सजीव जोसेफ को विदेश मामलों के विभाग का सचिव तथा रागिनी नायक को संयोजक बनाया गया है. संजय चंडोग विभाग के सह-संयोजक होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




