9वीं के छात्र ने मजाक में 50 बच्चों की करा दी स्कूल छुट्टी, डांट पड़ी तो कर ली खुदकुशी

मदुरै : तमिलनाडु के मदुरै में हाल ही में मजाक-मजाक में छुट्टी का संदेश भेजने पर डांटे जाने पर एक विद्यालय के कक्षा नौंवी के एक विद्यार्थी ने कथित रूप से खुदकुशी कर ली. पुलिस ने बताया कि लड़के ने सोमवार को फांसी लगा ली. पुलिस के अनुसार, लड़के ने हाल ही में मजाक-मजाक में […]
मदुरै : तमिलनाडु के मदुरै में हाल ही में मजाक-मजाक में छुट्टी का संदेश भेजने पर डांटे जाने पर एक विद्यालय के कक्षा नौंवी के एक विद्यार्थी ने कथित रूप से खुदकुशी कर ली.
पुलिस ने बताया कि लड़के ने सोमवार को फांसी लगा ली. पुलिस के अनुसार, लड़के ने हाल ही में मजाक-मजाक में विद्यार्थियों को संदेश भेजकर कहा था कि निगम के विद्यालय में छुट्टी है, फलस्वरूप करीब 50 बच्चे स्कूल नहीं पहुंचे थे.
जब स्कूल प्रशासन ने मामले की जांच की, तब सामने आया कि उसने यह संदेश भेजा था. प्रधानाचार्य ने लड़के के माता-पिता को बुलाया और उन्हें उनके बच्चे के इस व्यवहार को लेकर भला-बुरा कहा. उस बच्चे को उसके सहपाठियों ने फटकार लगायी. परेशान बच्चे ने अपनी जान दे दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




