बेंगलुरुः पटाखे की दुकान में आग से 12 लोगों की मौत, CM सिद्धारमैया ने जताया दुख, घटनास्थल का लेंगे जायजा
Published by : Pritish Sahay Updated At : 07 Oct 2023 10:54 PM
बेंगलुरु के अनेकल तालुक के अट्टीबेले इलाके में शनिवार को एक पटाखा गोदाम-सह-दुकान में आग लगने से 12 लोगों की जलकर मौत हो गई है. प्रदेश के सीएम सिद्धारमैया ने घटना पर गहरी संवेदना जाहिर की है. रविवार को वो घटनास्थल का जायजा भी लेंगे.
बेंगलुरु के अनेकल तालुक के अट्टीबेले इलाके में शनिवार को एक पटाखा गोदाम-सह-दुकान में आग लगने से 12 लोगों की जलकर मौत हो गई है. पटाखा दुकान में आग हादसे में 12 लोगों की मौत पर प्रदेश के सीएम सिद्धारमैया ने दुख जाहिर किया है. कर्नाटक सीएमओ की ओर से जारी बयान के मुताबिक सीएम सिद्धारमैया ने कहा है कि मुझे यह खबर सुनकर बहुत दुख हुआ कि बेंगलुरु शहर जिले में अनेकल के पास एक पटाखा दुकान में आग लगने से 12 लोगों की मौत हो गई. उन्होंने कहा है कि मैं कल दुर्घटनास्थल पर जाकर उसका निरीक्षण करने जा रहा हूं. उन्होंने मृत श्रमिकों के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं भी जताईं.
I was deeply saddened to hear the news that 12 people died in the fire that broke out in a firecracker store near Anekal in the Bangalore city district. I am going to visit the accident site tomorrow and inspect it. My condolences to the family of the deceased workers: Karnataka… https://t.co/r3NYJZPZIn
— ANI (@ANI) October 7, 2023
पटाखा दुकान में आग लगने से 12 लोगों की मौत
वहीं, घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि दुकान के मालिक समेत कई लोग झुलस गए, जिनका इलाज चल रहा है. उसने बताया कि घायलों में एक गंभीर रूप से झुलस गया है तथा उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है. पुलिस के मुताबिक घटना शाम करीब साढ़े चार बजे हुई.पुलिस अधीक्षक मल्लिकार्जुन बालादंडी ने घटना को लेकर कहा कि जिस वक्त आग लगी उस वक्त कुछ कर्मचारी दुकान के अंदर काम कर रहे थे. पुलिस ने बताया कि दीपावली को देखते हुए दुकान में लाखों रुपये के पटाखे रखे हुए थे जिसमें आग लग गई और विस्फोट होने लगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










