Vande Bharat Train: कई सुविधाओं से लैस है देश की 11वीं वंदे भारत ट्रेन, पीएम मोदी ने MP से किया रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर भोपाल-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे.
देश की 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हो गयी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई और रवाना किया. यह ट्रेन भोपाल और दिल्ली के बीच चलेगी.
पीएम मोदी ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर भोपाल-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे.
#WATCH | PM Narendra Modi flags off Bhopal-New Delhi Vande Bharat train at Rani Kamlapati railway station
Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan and Railway minister Ashwini Vaishnaw also present pic.twitter.com/Aclm3FEy0i
— ANI (@ANI) April 1, 2023
मध्य प्रदेश से दिल्ली का सफर और आसान हो जाएगा : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज मध्य प्रदेश को अपनी पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है. इससे मध्य प्रदेश से दिल्ली का सफर और आसान हो जाएगा. रेलवे के इतिहास में कभी बहुत कम ही ऐसा हुआ होगा कि एक ही स्टेशन पर किसी प्रधानमंत्री का इतने कम समय अंतराल में दोबारा आना हुआ होगा. आधुनिक भारत में नयी व्यवस्थाएं, नयी सुविधाएं बन रही हैं. इस ट्रेन में यात्री के रूप में जो बच्चे जा रहे थे उन्होंने इस ट्रेन में सफर करने की अपनी उत्सुकता जाहिर की.
पीएम मोदी ने कांग्रेस और यूपीए को लताड़ा
वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और यूपीए सरकार को जमकर लताड़ा. उन्होंने कहा, 21वीं सदी का भारत नयी सोच, नयी तकनीक की बात करता है. पहले की सरकारें तुष्टीकरण में ही व्यस्त रही. वे वोट बैंक के तुष्टीकरण में जुटे हुए थे और हम देश वासियों के संतुष्टीकरण में समर्पित है.
इंदौर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर हादसे पवर दुख जताते हुए कहा, इंदौर में मंदिर में रामनवमी के दिन जो हादसा हुआ मैं इसका दुख व्यक्त करता हूं, इस समय जो लोग हमें छोड़ गए उन्हें मैं श्रद्धांजलि देता हूं. उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. जो श्रद्धालु जख्मी हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी हैं मैं उनके स्वास्थ्य की कामना करता हूं.
वंदे भारत ट्रेन की खासियत
देश की 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस होगी. स्वदेशी में डिजाइन वंदे भारत एक्सप्रेस उत्कृष्ट यात्रा सुविधाओं से लैस है. यह ट्रेन कवच (टक्कर-रोधी प्रणाली) एवं अत्याधुनिक आग नियंत्रण प्रणाली से युक्त है. वंदे भारत एक्सप्रेस को देश में ही डिजाइन किया गया है, जो उत्कृष्ट यात्रा सुविधाओं से लैस हैं. इससे पर्यटन को बढ़ावा और आर्थिक विकास को प्रोत्साहन मिलेगा. इसकी अन्य खासियत ये हैं.
-
वंदे भारत ट्रेन भारत की सबसे तेज रफ्तार वाली ट्रेन है. महज 52 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने की क्षमता इस ट्रेन में है.
-
ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित हैं
-
ट्रेन में स्लाइडिंग फुट स्टेप्स के साथ स्वचालित दरवाजे हैं.
-
वंदे भारत ट्रेन की कुर्सी को 180 डिग्री तक रोटेट किया जा सकता है.
-
ट्रेन में जीपीएस आधारित इंफॉर्मेशन सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम टॉयलेट हैं.
-
पावर बैकअप का इंतजाम है.
-
यह ट्रेन सुरक्षा कवच से लैस है.
-
नयी वंदे भारत एक्सप्रेस में 2 कोच ऐसे हैं, जिससे पूरी ट्रेन पर नजर रखी जा सकती है.
-
इस ट्रेन के डिब्बों में सीसीटीवी और गार्ड व चालकों से बात करने की सुविधा है.
-
किसी भी आपात स्थिति में ट्रेन को एक बटन दबाकर रोका जा सकता है.
-
इसमें टच-फ्री सुविधाओं के साथ बायो वैक्यूम शौचालय भी है.
-
सूचना व मनोरंजन के लिए प्रत्येक कोच में ‘यात्री सूचना और मनोरंजन प्रणाली’ (पैसेंजर इन्फॉर्मेशन एंड इन्फोटनमेंट सिस्टम) लगी हुई है.
-
इसके अलावा, दिव्यांगजनों के अनुकूल शौचालय, सीट हैंडल और ब्रेल लिपि में सीट नंबर भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










