भाजपा को परास्त करने के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावना से केरल के सीएम का इनकार

मलप्पुरम (केरल) : केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करने के लिए माकपा के कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावना से शुक्रवार को इनकार करते हुए कहा कि ऐसे गठबंधन की विश्वसनीयता कम होगी. विजयन ने यहां आयोजित एक सेमिनार में कहा, ‘भाजपा के खिलाफ माकपा की लड़ाई में […]
मलप्पुरम (केरल) : केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करने के लिए माकपा के कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावना से शुक्रवार को इनकार करते हुए कहा कि ऐसे गठबंधन की विश्वसनीयता कम होगी.
विजयन ने यहां आयोजित एक सेमिनार में कहा, ‘भाजपा के खिलाफ माकपा की लड़ाई में कांग्रेस को साथ नहीं लिया जा सकता. पिछले अनुभव बताते हैं कि इस तरह के गठबंधन की विश्वसनीयता कम होगी और लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे.’ एक दिन पहले ही भाकपा के महासचिव एस सुधाकर रेड्डी ने भाजपा को ‘प्रमुख शत्रु’ बताया था और उन्होंने भाजपा का मुकाबला करने के लिए एक व्यापक मंच बनाये जाने पर जोर दिया था.
विजयन ने कहा,‘इस समय कांग्रेस सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ने की परंपरा को कायम नहीं रख रही. गुजरात और अन्य राज्यों के चुनावों में यह प्रतिबिंबित हुआ है.’ माकपा नेता ने कहा कि अनुकूल माहौल के बावजूद कांग्रेस गुजरात विधानसभा चुनाव जीत नहीं सकी और इसके लिए केवल कांग्रेस को दोषी ठहराया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की नीतियां ही है जिससे भाजपा को अपना विकास करने में मदद मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




