छत्तीसगढ़ कांकेर जिले में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, तीन गिरफ्तार, गोला-बारूद, हथियार बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Jan 2018 6:15 AM (IST)
विज्ञापन

रायपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है. कांकेर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आलपरस गांव के जंगल में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन नक्सलियों मानकू वर्दा (25 वर्ष), खुंटा वर्दा (23 […]
विज्ञापन
रायपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है. कांकेर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आलपरस गांव के जंगल में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन नक्सलियों मानकू वर्दा (25 वर्ष), खुंटा वर्दा (23 वर्ष) और टांगरू पद्दा (22 वर्ष) को गिरफ्तार किया.
अधिकारियों ने बताया कि कोयलीबेड़ा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सीमा सुरक्षा बल, जिला बल और एसटीएफ के संयुक्त दल को गट्टाकाल, मिण्डी, कामतेड़ा, काकनार, ईरगानार, आलपरस, पानीडोबीर और गुंदुंल गांव की ओर रवाना किया गया था. उन्होंने बताया कि दल जब आलपरस गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी.
इसके बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की. कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए. मुठभेड़ के बाद जब पुलिस दल ने घटनास्थल की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया तब वहां से तीन नक्सली पकड़ लिए गए. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दल ने नक्सलियों के पास से गोला-बारूद, हथियार बरामद किए. वहीं क्षेत्र के गुंदुंल गांव में नक्सली स्मारक को भी ध्वस्त किया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




