हाइकोर्ट ने कहा : सजा सुनाने के लिए सीबीआइ जज को हवाई मार्ग से रोहतक जेल ले जायें

Published at :26 Aug 2017 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
हाइकोर्ट ने कहा : सजा सुनाने के लिए सीबीआइ जज को हवाई मार्ग से रोहतक जेल ले जायें

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने शनिवार को हरियाणा सरकार को बलात्कार मामले में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को सोमवार को सजा सुनाने के लिए विशेष सीबीआइ न्यायाधीश को हवाई मार्ग से रोहतक जिला जेल में ले जाने के लिए जरूरी इंतजाम करने का आदेश दिया. इस मामले […]

विज्ञापन

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने शनिवार को हरियाणा सरकार को बलात्कार मामले में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को सोमवार को सजा सुनाने के लिए विशेष सीबीआइ न्यायाधीश को हवाई मार्ग से रोहतक जिला जेल में ले जाने के लिए जरूरी इंतजाम करने का आदेश दिया. इस मामले में दोषी करार दिया गया राम रहीम इसी जेल में है.

उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से इन न्यायिक अधिकारी एवं उनके दो कर्मचारियों को हवाई मार्ग से सुरक्षित ले जाने के लिए जरूरी इंतजाम करने को कहा. विशेष सीबीआई न्यायाधीश जगदीप सिंह ने शुक्रवार को सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को 15 साल से भी अधिक समय पहले महिला अनुयायियों से बलात्कार करने का दोषी ठहराया था. सजा 28 अगस्त को सुनायी जायेगी. पंचकूला में दोषी करार दिये जाने के बाद गुरमीत को रोहतक लाया गया था, क्योंकि उसके अनुयायी शहर में तथा हरियाणा एवं पंजाब के कई हिस्सों में हिंसा पर उतर आये. हिंसा में 32 लोग मारे गये और 250 से अधिक लोग घायल हुए.

उच्च न्यायालय ने शनिवार को रोहतक में सुनारिया में जिला जेल को सीबीआइ बनाम गुरमीत राम रहीम सिंह के मामले में सजा पर सुनवाई और सजा सुनाने के लिए पंचकूला के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की सीबीआइ अदालत के स्थल के रूप में अधिसूचित की. उच्च न्यायालय की अधिसूचना में कहा गया है, ‘उपरोक्त उद्देश्य के लिए सुनारिया में जिला रोहतक जेल में अदालत कक्ष आदि के उपयुक्त समायोजन की व्यवस्था की जाये, वकीलों और संबंधित पक्षों को अदालतकक्ष तक आसान पहुंच की भी व्यवस्था की जाये.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola