Rajasthan Weather: पश्चिमी विक्षोभ का असर, राजस्थान में 4 फरवरी तक बारिश का अलर्ट, ओलावृष्टि की संभावना

Updated:
विज्ञापन
Rajasthan Weather: पश्चिमी विक्षोभ का असर, राजस्थान में 4 फरवरी तक बारिश का अलर्ट, ओलावृष्टि की संभावना

Rajasthan Weather: एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के अनेक इलाकों में शनिवार से बादल छाए रहने और 4 फरवरी तक बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन

Rajasthan Weather: मौसम विभाग के अनुसार, आज एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है. इसके प्रभाव से 31 जनवरी और एक फरवरी को जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग तथा शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में बादल छाए रहने व आकाशीय बिजली के साथ कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है.

3 से 4 फरवरी के बीच इन इलाकों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार एक और नया पश्चिमी विक्षोभ दो फरवरी को सक्रिय होगा जिससे पूर्वी राजस्थान के कोटा, जयपुर, अजमेर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां 3-4 फरवरी को भी जारी रहने की संभावना है. हालांकि, इस दौरान पश्चिमी व दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है.

पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह तक के 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गयी. सर्वाधिक बारिश वनस्थली (टोंक) में 2.1 मिलीमीटर हुई. इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं पर हल्का से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा. राजस्थान में इस दौरान अधिकतम तापमान जवाई बांध (पाली) में 28.0 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान अलवर में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola