ePaper

Photos: बिहार की इस मिठाई की पूरी दुनिया है दीवानी, 200 साल पुराना है इतिहास

Updated at : 05 Sep 2023 4:27 PM (IST)
विज्ञापन
Photos: बिहार की इस मिठाई की पूरी दुनिया है दीवानी, 200 साल पुराना है इतिहास

बिहार के नालंदा की धरती अपने इतिहास की वजह से प्रसिद्ध है. इस जिले की एक मिठाई भी अब विश्व में प्रसिद्ध हो चुकी है. नालंदा जिले के सिलाव का खाजा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है. आज हम आपको इसी के बारे में बता रहे हैं.

विज्ञापन
undefined

बिहार को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाला नालंदा जिले के सिलाव का खाजा अपने लाजवाब स्वाद के कारण काफी लोकप्रिय है. 52 परतो में बनी इस मिठाई का इस्तेमाल मांगलिक कार्यों में भी खूब होता है. सिलाव में खाजा बनाने का काम सबसे पहले करीब 200 साल पहले हुआ थी.

undefined

बिहार में सिलाव के खाजा का एक समृद्ध इतिहास रहा है. कुरकुरा स्वादिष्ट खाजा, गेहूं के आटे में मावा मिलाकर इसे बनाया जाता है. खाजा को तेल या घी में तलने के बाद चासनी में डुबाया जाता है. इसको बनाने में इलायची का प्रयोग भी किया जाता है. यह खाने में टेस्टी के साथ काफी हेल्दी भी होता है.

undefined

सिलाव में बनने वाला यह खाजा दुनियाभर में फेमस हो चुका है. खाजा मिठाई में कई खासियत होती हैं. एक खाजा 52 परतों की होती है. खाजा मिठाई बिल्कुल किसी पैटीज की तरह दिखती है. खाने में यह कुरकुरा है. इसे मीठा और नमकीन दोनों तरीकों से बनाया जाता है.

undefined

नालंदा जिले के राजगीर और बिहारशरीफ के बीच सिलाव बाजार पड़ता है. यहां के खाजा मिठाई का इतिहास काफी पुराना है. सिलाव के करीब नालंदा का ऐतिहासिक खंडहर भी है. जहां देश-विदेश के पर्यटक आते रहते हैं. इसी कारण खाजा की लोकप्रियता विदेशों तक पहुंच चुकी है.

undefined

सीएम नीतीश कुमार ने 2015 में खाजा निर्माण को उद्योग का दर्जा दिया था. भारत सरकार ने सिलाव के खाजा को जीआई टैग (ज्योग्राफिकल इंडेक्शन टैग) भी दिया है. इससे खाजा उद्योग से जुड़े कारोबारियों को मदद मिल रही है.

undefined

सिलाव के खाजा की डिमांड सिर्फ बिहार तक ही सीमित नहीं है. बल्कि रांची, दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ, कानपुर, मुंबई, बनारस समेत देश के दूसरों शहरों में खाजा मिठाई लोकप्रिय हो चुकी है.

undefined

सिलाव का खाजा कुरकुरा और कम मीठा होता है. इस कारण से हमेशा इसकी डिमांड बनी रहती है. यहां तक कि शादी या दूसरे मांगलिक कार्यों में खाजा जरूर बनता है. अब तो खाजा की ऑनलाइन डिलीवरी देश के साथ ही विदेशों में भी होने लगी है. इसलिए जब भी नालंदा घूमने जाएं तो इस मशहूर मिठाई का स्वाद लेना न भूलें.

Also Read: बिहार के इन लड्डुओं का जवाब नहीं, नेता से लेकर अभिनेता तक हैं दीवाने Also Read: Photos: रसगुल्लों के लिए बेहद मशहूर है बिहार का ये शहर, ‘एटम बम रसगुल्ला’ खाने दूर-दूर से आते हैं लोग
विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन