राहुल गांधी का फूटा गुस्सा, मध्य प्रदेश को बताया भ्रष्टाचार का केंद्र, जातिगत जनगणना को लेकर दिया बड़ा बयान

Published by : Pritish Sahay Updated At : 30 Sep 2023 1:59 PM

विज्ञापन

Rahul Gandhi MP Visit: राहुल गांधी ने पोलायकला में कहा कि हमारी विचारधारा की लड़ाई है. उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस है और दूसरी तरफ बीजेपी और आरएसएस. एक तरफ गांधी जी हैं तो दूसरी तरफ गोडसे. एक तरफ नफरत है तो दूसरी ओर मोहब्बत.

विज्ञापन

Rahul Gandhi MP Visit: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाला है. सियासी दल जीत की कवायद में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश पहुंचे हैं. यहां कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के पोलायकला में प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला किया. लोगों से संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार किसानों को उनकी फसल का सही दाम नहीं दे रही है. उन्होंने कहा कि जाकर छत्तीसगढ़ के किसानों से पूछिए कि उन्हें धान की फसल का कितना पैसा मिलता है. हमने जो वादा किया था, उसे पूरा किया. राहुल गांधी ने यह भी कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार किसान टैक्स दे रहे हैं. उन्होंने जीएसटी लागू किया. हमारी सरकार गरीबों और किसानों के लिए काम करती है.

एक तरफ गांधी और दूसरी तरफ गोडसे की विचारधारा की लड़ाई- राहुल  
राहुल गांधी ने पोलायकला में कहा कि हमारी विचारधारा की लड़ाई है. उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस है और दूसरी तरफ बीजेपी और आरएसएस.  एक तरफ गांधी जी हैं तो दूसरी तरफ गोडसे.  एक तरफ नफरत है तो दूसरी ओर मोहब्बत… उन्होंने बीजेपी आरएसएस पर हमला करते हुए कहा कि ये लोग जहां जाते हैं वहां नफरत फैलाते हैं. उन्होंने कहा कि लेकिन अब मध्य प्रदेश के युवा और किसान उनसे नफरत करने लगे हैं. मध्य प्रदेश देश में भ्रष्टाचार का केंद्र है. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की नीति के कारण मध्य प्रदेश में किसान, युवा इनसे नफरत करने लगा है. इन लोगों ने जो जनता के साथ किया, वह अब जनता उनके साथ कर रही है. राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी के 18 साल के शासन में 18000 किसानों ने आत्महत्या की है.

जातिगत जनगणना कराना पहला काम- राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि जब मैं सवाल पूछता हूं कि देश में कितने दलित, ओबीसी, आदिवासी, जनरल हैं तो कोई इसका जवाब नहीं दे पाता. केंद्र में सरकार बनने के बाद सबसे पहले हम जो काम करेंगे वह है जाति जनगणना कराना. राहुल गांधी ने कहा कि हमें हिंदुस्तान का एक्सरे करना है. यह पता लगाना है कि यदि 90 अफसर हिंदुस्तान को चला रहे हैं और पांच फीसदी हिस्सेदारी मिल रही है. यदि उनकी भागीदारी 50 फीसदी है तो उनका कंट्रोल 5 फीसदी बजट पर क्यों है. राहुल ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि मैं सवाल उठाता हूं तो पीएम मोदी भाग जाते हैं. अमित शाह कुछ और कहने लगते हैं. 

Also Read: 1 अक्टूबर को देशभर में स्वच्छता दिवस कार्यक्रम, पीएम मोदी ने की अपील- ‘एक तारीख एक घंटा एक साथ आएं सभी’

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola