ePaper

'ISI के लिए जासूसी करने वाले BJP और बजरंग दल सदस्य को जेल में डालेगी कांग्रेस', जानें क्या बोले दिग्विजय सिंह

Updated at : 28 May 2023 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
'ISI के लिए जासूसी करने वाले BJP और बजरंग दल सदस्य को जेल में डालेगी कांग्रेस', जानें क्या बोले दिग्विजय सिंह

Bengaluru: Congress leader Digvijay Singh speaks on phone as he leaves in a car from the DGP office after a meeting, in Bengaluru, Wednesday, March 18, 2020. (PTI Photo/Shailendra Bhojak)(PTI18-03-2020_000109B)

अगर कांग्रेस (मध्य प्रदेश में) सत्ता में आती है तो भ्रष्टाचार के सभी मामले खोले जाएंगे और जिम्मेदारी तय की जाएगी. आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले बजरंग दल और भाजपा के लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाएगा. जानें मध्य प्रदेश में चुनाव के पहले क्या बोले दिग्विजय सिंह

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले बयानों का दौर जारी है. इस बीच कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा है कि अगर उनकी पार्टी मध्य प्रदेश में सत्ता में आई तो वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए कथित रूप से जासूसी करने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बजरंग दल के पदाधिकारियों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कराएगी. आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में भाजपा 17 दिसंबर 2018 से 20 मार्च 2020 के बीच के 15 महीने को छोड़कर आठ दिसंबर 2003 से करीब 18 साल से सत्ता में काबिज है.

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने खंडवा में मीडिया से बात की और कहा कि अगर कांग्रेस (मध्य प्रदेश में) सत्ता में आती है तो भ्रष्टाचार के सभी मामले खोले जाएंगे और जिम्मेदारी तय की जाएगी. आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले बजरंग दल और भाजपा के लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाएगा. उन्हें जेल भेजा जाएगा. उन्होंने भाजपा एवं बजरंग दल के कुछ लोगों पर आईएसआई के लिए जासूसी करने का आरोप लगाया, लेकिन यह नहीं बताया कि वह किस मामले के बारे में बात कर रहे हैं.

केवल शिवराज सिंह चौहान की आय दोगुनी हुई

राज्य सरकार पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन एक भी किसान को ढूंढना संभव नहीं होगा, जिसकी आय दोगुनी हो गयी हो. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि केवल शिवराज सिंह चौहान की आय दोगुनी हुई है. इस पर पलटवार करते हुए प्रदेश भाजपा सचिव रजनीश अग्रवाल ने कहा कि दिग्विजय सिंह को लोगों को डराने की कोशिश नहीं करनी चाहिए.

Also Read: मध्य प्रदेश: ISIS मॉड्यूल का भंडाफोड़, आतंक फैलाने की हो रही थी साजिश, 3 गिरफ्तार
2018 में कांग्रेस ने दर्ज की थी जीत

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव में 230 सीटों में से 114 सीटों के साथ कांग्रेस सबसे बड़े दल के रुप में उभरकर सामने आयी. वहीं भाजपा ने 109 सीटों पर जीत हासिल की थी. कांग्रेस ने कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार बनायी लेकिन मार्च 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के वफादार कई विधायकों के भाजपा में चले जाने के बाद कांग्रेस सरकार गिर गयी और शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकार फिर से बनी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola