7th pay commission: मध्य प्रदेश के डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, सीएम शिवराज ने की ये बड़ी घोषणा
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 29 Aug 2023 9:08 AM
MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में डॉक्टरों को सरकार की ओर से खुशखबरी दी गई है. सीएम शिवराज ने ऐलान किया कि 2016 से 7वें पे कमीशन का वेतनमान मिलेगा. हर 5 साल में सैलरी बढ़ेगी. जानें पूरी बात यहां
मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक के बाद एक बड़ी घोषणा कर रहे हैं. इस क्रम में सोमवार को उन्होंने कहा कि प्रदेश के शासकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को एक जनवरी 2016 से सातवां वेतनमान दिया जाएगा. प्रदेश के शासकीय चिकित्सालयों के सभी विभागों के डॉक्टरों को समयबद्ध वेतनमान दिया जायेगा और बिना पदोन्नति की बाध्यता के 5, 10 और 15 वर्ष में वेतन वृद्धि मिलेगी.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल में शासकीय महात्मा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय में 2,000 बिस्तर वाले अस्पताल के निर्माण कार्य, नर्सिंग कॉलेज एवं हॉस्टल तथा ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर के लोकार्पण एवं भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उक्त बात कही. इस अवसर पर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मध्य प्रदेश देश का सबसे तेज गति से विकास करने वाला प्रदेश बन गया है. मुख्यमंत्री चौहान लगातार स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन का कार्य कर रहे हैं.
सारंग ने कहा कि प्रदेश में हिन्दी में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू की गई है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत बड़ा कार्य किया है,तथा प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या लगातार बढ़ रही है.
इससे पहले रविवार को सीएम शिवराज ने क्या की थी घोषणाएं जानें
आपको बता दें कि प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 27 अगस्त को प्रदेश की बहन-बेटियों को रक्षाबंधन से पहले बड़ा गिफ्ट दिया. उन्होंने एक झटके में कांग्रेस की तीन गारंटी में सेंध मारी. चलिए जानते हैं इसके संबंध में विस्तार से..
लाड़ली बहना योजना का पैसा बढ़ाया
कांग्रेस नेता और प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने गारंटी दी थी कि नारी सम्मान योजना लाया जाएगा जिसके तहत महिलाओं को 1500-1500 रुपये सरकार की ओर से दिये जाएंगे. इसके बाद शिवराज सिंह चौहान एक्टिव हो गये और घोषणा कर दी कि हम लाड़ली बहना योजना की राशि 3000 रुपये तक बढ़ाएंगे. अक्टूबर से इस राशि को 1250 रुपये करने की घोषणा तक कर दी गई.
गैस सिलेंडर की कीमत
मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने गारंटी दी थी कि हमारी सरकार यदि सूबे में आती है तो गैस सिलेंडर 500 रुपये में उपलब्ध कराए जाएंगे. 27 अगस्त को शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस से इस गारंटी को भी छीनने का काम किया. उन्होंने ऐलान कर दिया है कि सावन के महीने में महिलाओं को 450 रुपये में गैस सिलेंडर दिये जाएंगे. साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने कह दिया कि आगे प्रयास रहेगा कि गैस सिलेंडर कम दाम में ही बहनों को मिले.
फ्री बिजली
कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को यह भी गारंटी दी कि हमारी सरकार आएगी तो 100 यूनिट बिजली फ्री में जनता को दी जाएगी. यही नहीं 200 यूनिट पर बिजली बिल हाफ कर दिया जाएगा. शिवराज सिंह चौहान ने इस पर भी बड़ा दांव खेला और ऐलान कर दिया कि एमपी में गरीब महिलाओं को 100 रुपये से ज्यादा बिजली बिल नहीं आएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










