महज 6.57 मिलियन टन उत्पादन लक्ष्य से पीछे रही कोल इंडिया
Updated at : 01 Apr 2024 5:32 PM (IST)
विज्ञापन

<P><H2>मनोहर कुमार, धनबाद, </H2>चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में कोल इंडिया अपने उत्पादन लक्ष्य से महज 6.57 मिलियन टन पीछे रह गयी है. जबकि कंपनी ने डिस्पैच लक्ष्य से करीब 27.37
विज्ञापन
मनोहर कुमार, धनबाद,
चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में कोल इंडिया अपने उत्पादन लक्ष्य से महज 6.57 मिलियन टन पीछे रह गयी है. जबकि कंपनी ने डिस्पैच लक्ष्य से करीब 27.37 मिलियन टन कम कोयले का उत्पादन किया है. कोल इंडिया के आंकड़ों पर गौर करें तो चालू वित्त वर्ष में कंपनी का लक्ष्य 780.20 मिलियन टन उत्पादन व 780.22 मिलियन टन कोयला डिस्पैच का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. जिसके मुकाबले कोल इंडिया ने कुल 773.63 मिलियन टन उत्पादन व 752.85 मिलियन टन कोयला डिस्पैच किया है. जो वार्षिक लक्ष्य का क्रमश: 99.16 प्रतिशत व 96.49 प्रतिशत है. हालांकि इस दौरान कोल इंडिया का उत्पादन ग्रोथ 10.03 फीसदी व डिस्पैच का ग्रोथ 8.41 फीसदी पॉजिटीव है. झारखंड में अवस्थित कोल इंडिया की सहायक कंपनी बीसीसीएल, सीसीएल व इसीएल की बात करें तो बीसीसीएल व सीसीएल ने लक्ष्य के मुताबिक कोयला का उत्पादन तो किया है, परंतु दोनों ही कंपनियां डिस्पैत लक्ष्य से पीछे रह गयी है. जबकि इसीएल अपने उत्पादन व डिस्पैच दोनों लक्ष्य से पीछे रह गयी है. चालू वित्त वर्ष में बीसीसीएल, सीसीएल व इसीएल का उत्पादन लक्ष्य क्रमश: 41 मिलियन टन, 84 मिलियन टन व 51 मिलियन टन था. जिसके मुकाबले तीनों कंपनियों नें क्रमश: 41.10 मिलियन टन, 86.05 मिलियन टन व 47.56 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया है.सिर्फ एनसीएल व डब्ल्यूसीएल ने हासिल किया उत्पादन-डिस्पैच लक्ष्य :
चालू वित्त वर्ष में कोल इंडिया की आठ सहायक कोल कंपनियों में सिर्फ दो एनसीएल व डब्ल्यूसीएल ने ही लक्ष्य के मुताबिक कोयले का उत्पादन किया है, जबकि अन्य कंपनियां लक्ष्य से पीछे रह गयी है. हालांकि बीसीसीएल, सीसीएल, एमसीएल व एनइसी ने लक्ष्य के मुताबिक कोयले का उत्पादन तो किया है, परंतु डिस्पैच लक्ष्य से पीछे रह गयी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




