बीड की रैली में शरद पवार ने पीएम मोदी पर जमकर किया कटाक्ष, कहा- प्रधानमंत्री मणिपुर जाएं
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 17 Aug 2023 5:43 PM
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से पीएम मोदी ने मणिपुर पर अपनी बात रखी थी और कहा था कि वहां शांति बहाली की प्रक्रिया जारी है. उनके बयान को लेकर एनसीपी नेता शरद पवार ने महाराष्ट्र की रैली में कटाक्ष किया. जानें क्या कहा
शरद पवार ने महाराष्ट्र के बीड में रैली को संबोधित किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को मणिपुर जा कर वहां के लोगों की पीड़ा को जानना चाहिए था.
Beed, Maharashtra | NCP chief Sharad Pawar says, "On 15th August, PM Modi said 'Mi Punha Yein' (I’ll come back again) I want to tell him a similar thing was said by Maharashtra's former CM Devendra Fadnavis & he came to power but at a lower post." pic.twitter.com/MecIn1hxJ9
— ANI (@ANI) August 17, 2023
एनसीपी नेता शरद पवार ने महाराष्ट्र में रैली में बीजेपी से कहा कि आप स्थिर सरकार देने की बात करते हैं, लेकिन राज्यों में निर्वाचित सरकारों को गिरा देते हैं. उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को पीएम मोदी ने कहा था ‘मी पुन्हा येइन’ (मैं फिर वापस आऊंगा)…तो मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि ऐसी ही बात महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने भी कही थी और वह सत्ता में आए लेकिन निचले पोस्ट पर…
Also Read: महाराष्ट्र की राजनीति में आएगा भूचाल? शरद पवार के साथ पोस्टर में नजर आए अजीत पवार
कोई सोच सकता है कि वह (मोदी) किस पद पर लौटेंगे
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह एक ओर स्थिर सरकार देने की बात करती है, लेकिन राज्यों में विधिवत निर्वाचित सरकारों को गिरा देती है. पवार ने महाराष्ट्र के बीड कस्बे में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस के नक्शेकदम पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में ‘‘पुन: वापस आने की’’ बात की. उन्होंने कहा कि फडणवीस मुख्यमंत्री के रूप में नहीं लौटे, बल्कि एक निचले पद पर वापस आए. कोई सोच सकता है कि वह (मोदी) किस पद पर लौटेंगे.
क्या कहा था पीएम मोदी ने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से लोगों को संबोधित किया और विश्वास जताया कि वह अगले साल लाल किले की प्राचीर से एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित करेंगे और जनता से किये गये वादों की प्रगति उनके समक्ष प्रस्तुत करेंगे. पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया आई है. कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल से जब पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में देश की जनता तय करेगी कि कौन वापस आ रहा है और कौन नहीं…हमें कम से कम 2024 तक इंतजार करना चाहिए.
Also Read: ‘अगले साल एक बार फिर पीएम मोदी तिरंगा फहराएंगे लेकिन अपने घर पर’, कांग्रेस का कटाक्ष
इधर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि वे(प्रधानमंत्री) अगले साल एक बार फिर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे लेकिन अपने घर पर फहराएंगे. कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में पीएम मोदी पर वंशवाद की राजनीति की आलोचना की. उन्होंने कहा कि यह बहुत दुख की बात है अगर कोई नेता या प्रधानमंत्री राष्ट्रीय दिवस और राजनीतिक कार्यक्रम के बीच अंतर नहीं जानता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










