'अगले साल एक बार फिर पीएम मोदी तिरंगा फहराएंगे लेकिन अपने घर पर', कांग्रेस का कटाक्ष
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 15 Aug 2023 11:57 AM
**RPT, CORRECTS TYPO. EDS SCREENSHOT FROM PMO INDIA YOUTUBE** New Delhi: Prime Minister Narendra Modi speaks during his address on the country's 77th Independence Day, in New Delhi, Tuesday, Aug. 15, 2023. (PTI Photo) (PTI08_15_2023_000010B)
पीएम मोदी ने कहा कि अगली बार 15 अगस्त को इसी लाल किले से मैं आपको देश की उपलब्धियां, आपके सामर्थ्य, आपके संकल्प, उसमें हुई प्रगति, उसकी सफलता और गौरवगान... पूरे आत्मविश्वास के साथ आपके सामने प्रस्तुत करूंगा. जानें इस बयान पर कांग्रेस ने क्या कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को विश्वास जताया कि वह अगले साल लाल किले की प्राचीर से एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित करेंगे और जनता से किये गये वादों की प्रगति उनके समक्ष प्रस्तुत करेंगे. पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया आई है. कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल से जब पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में देश की जनता तय करेगी कि कौन वापस आ रहा है और कौन नहीं…हमें कम से कम 2024 तक इंतजार करना चाहिए.
इधर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि वे(प्रधानमंत्री) अगले साल एक बार फिर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे लेकिन अपने घर पर फहराएंगे. कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में पीएम मोदी पर वंशवाद की राजनीति की आलोचना की. उन्होंने कहा कि यह बहुत दुख की बात है अगर कोई नेता या प्रधानमंत्री राष्ट्रीय दिवस और राजनीतिक कार्यक्रम के बीच अंतर नहीं जानता.
#WATCH वे(प्रधानमंत्री) अगले साल एक बार फिर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे लेकिन अपने घर पर फहराएंगे: पीएम मोदी के अगले वर्ष 15 अगस्त को इसी लाल किले से देश की उपलब्धियां आपके सामने रखने वाले बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे pic.twitter.com/e1MSzKGQSX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2023
आपको बता दें कि लाल किले की प्राचीर से 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बदलाव का वादा मुझे यहां ले आया. मेरा प्रदर्शन मुझे एक बार फिर यहां ले आया.आने वाले पांच साल अभूतपूर्व विकास के हैं. वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र के रूप में भारत के सपने को साकार करने के लिए यह एक स्वर्णिम क्षण है. पीएम मोदी ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले स्वतंत्रता दिवस के अपने अंतिम संबोधन में कहा कि अगली बार 15 अगस्त को इसी लाल किले से मैं आपको देश की उपलब्धियां, आपके सामर्थ्य, आपके संकल्प, उसमें हुई प्रगति, उसकी सफलता और गौरवगान… पूरे आत्मविश्वास के साथ आपके सामने प्रस्तुत करूंगा.
#WATCH | Congress MP KC Venugopal says, "In the 2024 elections people of the country will decide who is coming back & who is not. Let us at least wait for 2024…" pic.twitter.com/K5DjYzMs5K
— ANI (@ANI) August 15, 2023
यहां चर्चा कर दें कि आम चुनाव अगले साल अप्रैल-मई में होने हैं. पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने 2014 में बदलाव लाने का वादा किया था. उन्होंने कहा कि आपने मुझ पर भरोसा जताया. आपने मुझ पर जो भरोसा जताया था, मैंने उसे पूरा करने की कोशिश की. इससे पिछले पांच वर्षों में मुझे आत्मविश्वास मिला है. मैंने आपसे रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के जरिए बदलाव लाने का वादा किया था. मैंने राष्ट्र के लिए कड़ी मेहनत की है और मैंने इसी भावना के साथ काम किया है.
Also Read: ‘यदि मणिपुर में शांति लौट आई है तो पीएम मोदी वहां जाएं’, कांग्रेस का प्रधानमंत्री पर जोरदार हमला
एनडीए की बैठक के बाद पीएम मोदी ने क्या कहा
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों दिल्ली में हुई एनडीए की बैठक के बाद पीएम मोदी ने कहा था कि जनता ने एनडीए पर भरोसा जताया है और आगे भी हमारी सरकार ही बनेगी. कुछ इसी तरह की बात गृह मंत्री अमित शाह ने भी संसद में कही थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतातांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के विरुद्ध मोर्चाबंदी करने में लगी विपक्षी पार्टियों पर हमला करते हुए कहा था कि देश की बदहाली तथा भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद की राजनीति के लिए जिम्मेदार कुछ लोग आम चुनाव से पहले अब अपनी दुकान खोल कर बैठ गये हैं और वे जनता में भ्रम फैलाते हैं. मोदी ने यह भी कहा देश की जनता 2024 में एक बार फिर उनकी (एनडीए की) सरकार को वापस लाने का मन बना चुकी है.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










