Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में अजित पवार ने दोहराया एकनाथ शिंदे जैसा सीन, शिवसेना जैसा होगा NCP का हाल?

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 02 Jul 2023 5:09 PM

विज्ञापन

एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल होने के बाद डिप्टी सीएम अजित पवार ने एनसीपी पार्टी और चुनाव चिह्न पर दावा ठोक दिया है. उन्होंने दावा किया है कि 40 से अधिक विधायक उसके समर्थन में हैं. डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा, पार्टी के नाते हमने ये फैसला लिया है.

विज्ञापन

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर से एक ही सीन को दोहराया गया है. पिछले साल जून में एकनाथ शिंदे ने अपने समर्थक विधायकों के साथ उद्धव ठाकरे की अगुआई वाली शिवसेना से बगावत कर दी थी. जिसके बाद महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार गिर गयी थी. बीजेपी के साथ मिलकर एकनाथ शिंद ने अपने समर्थक विधायकों के साथ नयी सरकार का गठन किया. बाद में एकनाथ शिंदे ने शिवसेना और चुनाव चिह्न को भी उद्धव ठाकरे से छीन लिया. अब एक साल बाद फिर से यही सीन अजित पवार ने एनसीपी के साथ दोहराया है. अजित पवार ने अपने समर्थक विधायकों के साथ शरद पवार के खिलाफ बगावत कर दी है और शिंदे सरकार में शामिल हो गये.

अजित पवार ने एनसीपी पार्टी और चिह्न पर दावा ठोका

एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल होने के बाद डिप्टी सीएम अजित पवार ने एनसीपी पार्टी और चुनाव चिह्न पर दावा ठोक दिया है. उन्होंने दावा किया है कि 40 से अधिक विधायक उसके समर्थन में हैं. डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा, पार्टी के नाते हमने ये फैसला लिया है. पूरे विधायक हमारे साथ हैं, पार्टी के सांसद हमारे साथ हैं. कुछ विधायकों से इस वक्त संपर्क नहीं हो पा रहा क्योंकि वे देश से बाहर हैं लेकिन मैंने उन सभी से बात की है और वे हमारे फैसले से सहमत हैं. अजित पवार ने कहा, हमने NCP के लगभग सभी विधायकों के साथ शिंदे-फडणवीस सरकार के साथ आने का फैसला लिया. हमने आज शपथ ली और अगले विस्तार में कुछ अन्य मंत्रियों को शामिल किया जाएगा. उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव एनसीपी के चुनाव चिह्न पर ही लड़ेंगे.

शिवसेना जैसा होगा एनसीपी का हाल?

एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद शिवसेना का जो हाल हुआ, वही हाल अब एनसीपी का भी होने का दावा किया जा रहा है. उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के बीच विवाद के बाद शिवसेना दो भाग में बंट गयी. अब यही संभावना एनसीपी को लेकर भी जतायी जा रही है. महाराष्ट्र विधानसभा में एनसीपी के 53 विधायक हैं. जिसमें अजित पवार का दावा है कि उनके समर्थन में 40 से अधिक विधायक हैं. पार्टी तोड़ने के लिए अजित पवार को केवल 36 विधायकों का समर्थन होना जरूरी है. अजित पवार ने संकेत दिया है कि वह पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटा सकते हैं.

Also Read: Maharashtra: महाविकास अघाड़ी को झटका, कैसे चंद घंटों में नेता प्रतिपक्ष से डिप्टी सीएम बन गये अजित पवार

शरद पवार बोले- दोबारा पार्टी खड़ा करेंगे

अजित पवार की बगावत के बाद एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि ऐसी बगावत मैंने पहले भी देखी है. मैं पार्टी को फिर से खड़ा करके दिखाउंगा. उन्होंने कहा, मैंने पांच लोगों के साथ पार्टी बनायी थी. शरद पवार ने कहा, पार्टी से बगावत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola