प्रयागराज के रास्ते यूपी में प्रवेश करेगा मानसून, जानें कब से प्रदेश में आंधी-बारिश का सिलसिला होगा शुरू

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 09 Jun 2023 8:28 AM

विज्ञापन

up weather: मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में मानसून आने का पूर्वानुमान 18-20 जून के बाद है. इस तिथि के बीच किसी भी दिन मानसून अपनी दस्तक दे सकता है.

विज्ञापन

लखनऊ. भीषण गर्मी का सितम झेल रहे लोग अब मानसून की ओर टकटकी लगाकर बैठे हुए हैं. हालांकि दक्षिणी-पश्चिमी मानसून 7 दिन देरी से केरल पहुंच गया है. केरल पहुंचते ही यूपी में मानसून का इंतजार होने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में मानसून आने का पूर्वानुमान 18-20 जून के बाद है. इस तिथि के बीच किसी भी दिन मानसून अपनी दस्तक दे सकता है. इस साल मानसून प्रयागराज के रास्ते यूपी में प्रवेश करेगा. हालांकि 10 जून से प्रदेश में आंधी-बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा. दक्षिण-पश्चिम मानसून की बंगाल की खाड़ी शाखा पश्चिम बंगाल में प्रवेश करती है. इसके बाद मानसून कोलकाता से होते हुए उत्तर भारत के मैदानी इलाके में प्रवेश करके पटना होते हुए प्रयागराज के रास्ते यूपी में दाखिल होता है. फिर कानपुर होते हुए दिल्ली तक जाता है.

undefined
यूपी के लोगों को गर्मी से अभी नहीं मिलेगी निजात

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल यूपी के लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिलेगी. उत्तर प्रदेश के अधिकांश शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही दर्ज किया जा रहा है. राज्य के कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है. ऐसे में 14-15 जून तक गर्मी का प्रकोप बना रहेगा. इस दौरान प्रदेश में गर्मी और लू का दौर जारी है. सुबह से ही लू के थपेड़े चलने लगते हैं, जिससे लोग घरों में कैद होने को विवश हैं. वहीं गर्मी को देखते हुए चिकित्सकों ने लोगों से पूरी तरह एहतियात बरतें की सलाह दी है.

Also Read: Lucknow Court Shootout: संजीव जीवा हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने वाले 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड जानें कब तक इंट्री करेगा मानसून

मौसम विभाग ने यूपी में मानसून की एंट्री की तारीख की घोसणा कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार यूपी में इसी महीने झमाझम बारिश और तेज आंधी के साथ मानसून प्रवेश करेगा. मौसम विभाग ने मैप के जरिए बताया है कि केरल में मानसून की एंट्री सात जून को हो चुकी है. इसी के साथ यूपी के कुछ इलाकों में 15 जून को सबसे पहले मानसून की बारिश हो सकती है, जबकि यूपी में 18-20 जून को मानसून आ सकता है. इसके बाद ही लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola