ePaper

UP News: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रियंका गांधी को कहा- Thank You, जानें वजह

Updated at : 28 Oct 2021 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
UP News: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रियंका गांधी को कहा- Thank You, जानें वजह

UP News: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कोरोना काल के दौरान चुनाव ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले शिक्षकों के हक की आवाज उठाने के लिए धन्यवाद दिया.

विज्ञापन

UP News: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को अचानक लखनऊ पहुंची. वह दोपहर करीब तीन बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां से वे सीधे गोखले मार्ग स्थित कौल आवास पर पहुंचीं. यहां उन्होंने कुछ देर आराम किया और फिर कांग्रेस मुख्यालय पहुंची. यहां उन्होंने कुछ लोगों से मुलाकात भी की, प्रियंका शुक्रवार को भी लखनऊ में रहेंगी.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के लखनऊ आगमन की जानकारी मिलने पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर कोरोना काल के दौरान चुनाव ड्यूटी करते हुए जान गवाने वाले शिक्षकों के हक की आवाज उठाने के लिए धन्यवाद दिया. इस मौके पर प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कर्मचारियों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, आंगनबाड़ी, आशा बहनों एवं रसोइयों के हितों को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है.


Also Read: वाराणसी के बाद सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में प्रियंका गांधी की रैली, पूर्वांचल की सीटों पर कांग्रेस की नजर
कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा में शामिल हो सकती हैं प्रियंका गांधी

कांग्रेस सूत्रों की मानें तो प्रियंका गांधी शुक्रवार को प्रदेश भर में चल रही कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्राओं में से किसी एक में शामिल हो सकती हैं. यह भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी की पहली प्रत्याशियों की सूची बन चुकी है. इस पर प्रियंका गांधी फाइनल मुहर लगाकर जारी कर सकती हैं.

Also Read: UP Chunav 2022 : कांग्रेस के इस बड़े नेता का दावा, प्रियंका गांधी की लोकप्रियता से घबरा गई है बीजेपी

इससे पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर योगी सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने ट्वीट में कहा, किसान मेहनत कर फसल तैयार करे तो फसल का दाम नहीं. किसान फसल उगाने की तैयारी करे, तो खाद नहीं. खाद न मिलने के चलते बुंदेलखंड के 2 किसानों की मौत हो चुकी है लेकिन किसान विरोधी भाजपा सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगा है. इनकी नीयत और नीति दोनों में किसान विरोधी रवैया है.

Posted By; Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola