उन्नाव: अरुण सिंह का टिकट कटा, शकुन सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी बनायी गयी
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 24 Jun 2021 7:00 PM
UP News : भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने उन्नाव जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए घोषित प्रत्याशी अरुण सिंह का टिकट काटकर शकुन सिंह को टिकट दिया है. पार्टी जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत ने इस संबंध में पत्र जारी कर वार्ड संख्या 22 फतेहपुर चौरासी तृतीय से जिला पंचायत सदस्य शकुन सिंह को उम्मीदवार घोषित कर दिया. शकुन सिंह पूर्व एमएलसी स्व. अजीत सिंह की पत्नी हैं.

अरुण सिंह को टिकट दिए जाने पर विरोध शुरू है गया था. अरुण सिंह को उन्नाव रेपकांड में आरोपी बनाया गया था. उसे प्रत्याशी बनाये जाने पर आज खुद रेपकांड की पीड़िता ने वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति से उससे टिकट वापस लिए जाने की मांग की थी.
हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, हरदोई में भी जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा के प्रत्याशी घोषित
-
हमीरपुर: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत.
-
चित्रकूट: बीजेपी के प्रदेश मंत्री अशोक जाटव.
-
महोबा: जेपी अनुरागी.
-
हरदोई: सुरसा पंचम से जिला पंचायत सदस्य प्रेमावती.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए