UP Weather Update: यूपी के इन शहरों में बारिश के आसार, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है.
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न इलाकों में मौसम के बदलते मिजाज का असर दिखने लगा है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यूपी में देबई, नरौरा, सहसवान, अतरौली और अलीगढ़ में अगले 2 घंटे में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले दो घंटे में यूपी, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान के अलग-अलह इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है. बता दें कि उत्तर प्रदेश में हर दिन सर्दी का अहसास बढ़ने लगा है. प्रदेश में सुबह के समय कोहरे के चलते विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है.
मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते यूपी के अलग-अलग हिस्सों में ठंड पड़ना शुरू गई है. मौसम विभाग के अनुसार यूपी में 2 दिसंबर यानी आज से शीतलहर का असर दिखने लगेगा. ऐसे में आगरा, अलीगढ़, कानपुर मेरठ, लखनऊ, वाराणसी और बुलंदशहर समेत उत्तरी पूर्वी इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान है.
Also Read: UP Weather Report: अगले दो दिन में बदल जाएगा उत्तर प्रदेश का मौसम, पश्चिमी यूपी में बारिश के साथ बढ़ेगी ठंड
दरअसल, मैदानी इलाकों में जब न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से कम पर पहुंच जाता है, तब शीत लहर घोषित की जाती है. इसके अलावा जब तापमान में दो डिग्री या उससे भी कम गिरावट दर्ज की जाती है, तब भीषण शीत लहर घोषित की जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










