Badaun Assembly Chunav: शेखुपुर के मतदाता विधायक चुनने के साथ बनाते हैं सरकार, ऐसा रहा है सियासी इतिहास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2022 12:28 PM
शेखुपुर विधानसभा सीट के मतदाता केवल विधायक नहीं चुनते, सरकार बनाते हैं. पिछले 20 साल का इतिहास यही है. जिस दल के उम्मीदवार को शेखूपुर विधानसभा सीट से जीत मिली, सूबे में उसी दल की सरकार बनी है.
Badaun Shekhupur Vidhan Sabha Chunav: उत्तर प्रदेश के बदायूं की शेखुपुर विधानसभा का गठन 1957 में हुआ था. यह पहले विनावर विधानसभा थी. 2008 के परिसीमन में नगर पंचायत गुलड़िया को शामिल किया गया. शेखूपुर गांव बदायूं विधानसभा से काटकर इसमें शामिल किया गया है. शेखूपुर विधानसभा सीट के मतदाता केवल विधायक नहीं चुनते, सरकार बनाते हैं. पिछले 20 साल का इतिहास यही है. जिस दल के उम्मीदवार को शेखूपुर विधानसभा सीट से जीत मिली, सूबे में उसी दल की सरकार बनी है. बदायूं की शेखुपुर विधानसभा सीट पर 14 फरवरी को मतदान होने वाला है.
-
2017- धर्मेंद्र कुमार सिंह शाक्य- भाजपा
-
2012- आशीष यादव- सपा
Also Read: Badaun Assembly Chunav: बदायूं में भाजपा और सपा को बसपा देती है कड़ी टक्कर, ऐसा रहा है जीत-हार का इतिहास
-
बीजेपी के धर्मेंद्र शाक्य का जन्म राजनीतिक परिवार में हुआ था. इनके पिता भगवान सिंह शाक्य तीन बार विधायक रहे हैं. धर्मेंद्र शाक्य ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से बीएससी की पढ़ाई की है. 2017 में पहली बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे और जीतकर विधानसभा पहुंचे.
-
मुस्लिम- 1.04 लाख
-
यादव- 54 हजार
-
दलित- 55 हजार
-
मौर्य/शाक्य- 54 हजार
-
कश्यप- 26 हजार
-
ब्राह्मण- 11 हजार
-
वैश्य- 9 हजार
-
कुल मतदाता- 4,02,702
-
पुरुष- 2,15,416
-
महिला- 1,87,277
-
थर्ड जेंडर- 8
-
सड़कों की हालत काफी खराब है.
-
पेयजल आपूर्ति की बदहाल है.
-
यहां रोजगार के साधन नहीं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










