Eco Tourism in UP: चूका, कर्तनिया, अमानगढ़ लुभा रहे ईको टूरिज्म के शौकीनों को, वेट लैंड भी कर रहे आकर्षित

Published by : Amit Yadav Updated At : 06 Oct 2023 6:16 PM

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पीलीभीत के मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस पहुंचकर वन्य जीव सप्ताह का समापन कार्यक्रम में मौजूद थे. उन्होंने पीलीभीत को 248 करोड़ की 26 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी को भी देखा.

विज्ञापन
undefined

सीएम योगी पीलीभीत के मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस पहुंचकर वन्य जीव सप्ताह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि यूपी के तराई के क्षेत्र में ईको टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं. चूका से लेकर कर्तनिया घाट, दुधवा और अमानगढ़ तक ईको टूरिज्म तेजी से बढ़ रहा है. वन विभाग ने 10 वेटलैंड विकसित किए हैं.

undefined

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मनुष्य का अस्तित्व जीव जंतु और जल पारिस्थितिकी तंत्र पर टिका हुआ है. भारतीय मनीषा में ही धरती को माता कहा है और हम सब इसके पुत्र हैं. जीव होने के नाते हम सभी का सह अस्तित्व है. जीव पालतू हो या जंगली, सब सह अस्तित्व पर निर्भर करते हैं. जीव जंतुओं और पारिस्थितिकी तंत्र पर संकट होगा तो मनुष्य के अस्तित्व पर भी संकट आ जाएगा.

undefined

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने संयुक्त सर्वे किया है. सर्वे में पीलीभीत टाइगर रिजर्व को प्रथम ग्लोबल अवार्ड से सम्मानित किया गया है. 2014 में पीलीभीत टाइगर रिजर्व में 25 बाघ थे. 2018 में बढ़कर इनकी संख्या 65 हुई है. राज्य में 173 बाघ थे. अब यूपी में 205 से अधिक बाघ हैं.

undefined

सीएम योगी ने कहा कि 2018-19 में मुझे दुधवा जाना पड़ा था. प्रकृति में संतुलन न होने पर मानव एवं वन्यजीवों में संघर्ष होता है. इस संघर्ष से होने वाली जनहानि को रोकने के लिए हमारी सरकार ने इसे आपदा घोषित किया. अब कोई जनहानि होने पर पांच लाख का मुआवजा दिया जाता है.

undefined

सीएम योगी ने कहा कि वन्यजीवों के संरक्षण के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम यूएनडीपी में परिस्थिति तंत्र और जैव विविधता के प्रमुख मिंडोरी पैक्स्टन की ओर से पीलीभीत टाइगर रिजर्व को अंतरराष्ट्रीय स्तर का टाइगर एक्स टू अवार्ड दिया गया है.

undefined

सीएम योगी ने कहा कि 2014 में पीलीभीत टाइगर रिजर्व में 25 बाघ थे. 2018 में बढ़कर इनकी संख्या 65 हुई है. राज्य में 173 बाघ थे. अब यूपी में 205 से अधिक बाघ हैं. पीलीभीत टाइगर रिजर्व को प्रथम ग्लोबल अवार्ड से सम्मानित किया गया है.

undefined

सीएम योगी आदित्यनाथ को इस मौके पर पीलीभीत में बना ओडीओपी प्रोडक्ट बांसुरी देकर सम्मानित किया गया. पीलीभीत में बांसुरी बनाकर लोग बेचते हैं. यूपी सरकार ने पीलीभीत की बांसुरी को ओडीओपी (ODOP) उत्पाद के रूप में चिन्हित किया है.

undefined

वन्यजीव सप्ताह के समापन के मौके पर सीएम योगी ने एक न्यूज लेटर का विमोचन भी किया. उन्होंने इस मौके पर उन्होंने कहा कि मानव एवं वन्यजीवों में होने वाली जनहानि को रोकने के लिए हमारी सरकार ने इसे आपदा घोषित किया. अब कोई जनहानि होने पर पांच लाख का मुआवजा दिया जाता है.

undefined

सीएम योगी मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस पहुंचकर जंगल सफारी का आनंद लिया. वह खुली जीप में सवार थे. उनके साथ यूपी के वन विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे.

undefined

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी को देखा और विभाग के कई अधिकारियों को सम्मानित भी किया. उन्होंने ओडीओपी उत्पाद बांसुरी के स्टाल को देखा. कारीगरों का उत्साहवर्द्धन किया.

undefined

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी को देखा. स्टाल लगाने वाले प्रतिनिधियों से बातचीत की. उनके उत्पादों की जानकारी ली.

विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola