ePaper

मकर संक्रांति पर आज करें ये उपाय, बदलेगी किस्मत, दान का मिलेगा सौ गुना पुण्य...

Updated at : 15 Jan 2023 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर आज करें ये उपाय, बदलेगी किस्मत, दान का मिलेगा सौ गुना पुण्य...

पुण्यकाल में स्नान करने से पाप नष्ट होते हैं और सूर्य देव की कृपा भी प्राप्त होती है. मकर संक्रांति पर दिया गया दान आपकी किस्मत को बदल सकता है. मकर संक्रांति के दिन दी गई चीजें पुण्य लाभ देती है और आपकी किस्मत बदलने की ताकत रखती हैं.

विज्ञापन

Lucknow: सूर्यदेव के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही आज उदया तिथि पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है. मकर संक्रांति पर सूर्य देवता की पूजा करने का विशेष महत्व है. आज तिल, गुड़ और खिचड़ी खाने सौभाग्य की प्राप्ति होती है. खिचड़ी का संबंध नवग्रहों से माना गया है. इसलिए इसका सेवन जरूर करना चाहिए.

ज्योतिषाचार्य जितेंद्र शास्त्री के मुताबिक आज का दिन जप, दान के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. धर्म शास्त्रों के अनुसार आज किए गए दान का पुण्य सौ गुना होकर प्राप्त होता है. वहीं कुछ ऐसे उपाय हैं, जिनके करने से आपकी किस्मत बदल सकती है. जानें ऐसे विशेष उपायों के बारे में-

मकर संक्रांति पर गुड़ एवं कच्चे चावल बहते हुए जल में प्रवाहित करना शुभ रहता है. अगर सूर्यदेव को प्रसन्न करना हो तो पके हुए चावल में गुड़ और दूध मिलाकर खाना चाहिए. ये उपाय करने से भी सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं.

मकर संक्रांति को सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद उगते हुए सूर्य को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें. पानी में कुंकुम तथा लाल रंग के फूल भी मिलाएं तो और भी शुभ रहेगा. अर्घ्य देते समय ‘ऊं घृणि सूर्याय नम:’ मंत्र का जाप करते रहें. इस प्रकार सूर्य को अर्घ्य देने से मन की हर इच्छा पूरी हो सकती है.

मकर संक्रांति की सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कामों से निपट कर सूर्य को अर्घ्य दें. अब पूर्व दिशा की ओर मुख करके कुश के आसन पर बैठकर रुद्राक्ष की माला से इस मंत्र ‘ ऊं आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्नो सूर्य: प्रचोदयात्’ का जाप करें. कम से कम 5 माला जाप अवश्य करें. इस प्रकार मंत्र जाप करने से जीवन की हर परेशानी दूर हो जाएगी.

अगर आप चाहते हैं कि भाग्य आपका साथ दे तो आज कंबल, गर्म वस्त्र, घी, दाल-चावल की कच्ची खिचड़ी आदि का दान करें. गरीबों को भोजन करवाएं तो और भी जल्दी आपकी मनोकामना पूरी होगी.

ज्योतिष के मुताबिक तांबा सूर्य की धातु है. मकर संक्रांति पर तांबे का सिक्का या तांबे का चौकोर टुकड़ा बहते जल में प्रवाहित करने से कुंडली में स्थित सूर्य दोष कम होता है. इसके साथ-साथ लाल कपड़े में गेहूं व गुड़ बांधकर दान देने से भी व्यक्ति की हर इच्छा पूरी हो सकती है.

Also Read: Makar Sankranti: पुण्य काल में स्नान के बाद राशि के अनुसार करें दान, ये उपाय बदलेगा किस्मत, मिलेंगे शुभ समाचार

मकर संक्रांति के दिन काले तिल और गुड़ के लड्डू जिसे तिलवा भी कहा जाता है. इसे बनाकर गरीबों को दान करना चाहिए. इससे घर में सुख-समृद्धि आती है. काले तिल को अपनी मुट्ठी में लेकर अपने ऊपर से घुमाकर घर के उत्तर दिशा में फेंक देना चाहिए, इससे धन हानि नहीं होगी और घर में हमेशा बरकत होगी.

मकर संक्रांति के दिन सरसों के तेल में तिल मिलाकर उसे लोहे की कटोरी में भरकर शनिदेव के सामने दीया जलाएं, इससे उनकी कृपा बनीं रहेगी. वहीं रोग दोष से मुक्ति पाने के लिए स्वच्छ कलश में काला तिल डालकर ऊं नमः शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola