ePaper

झारखंड के लोहरदगा में स्थिति हो रही सामान्य, सुरक्षा के हैं कड़े इंतजाम, आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील

Updated at : 15 Apr 2022 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के लोहरदगा में स्थिति हो रही सामान्य, सुरक्षा के हैं कड़े इंतजाम, आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील

jharkhand news: लाेहरदगा में हिंसक झड़प के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है. वहीं, संवेदनशील जगहों पर पुलिस बलों की तैनाती की गई है. हिंसक झड़प के बाद गत 10 अप्रैल से इंटरनेट सेवा बाधित है.

विज्ञापन

Jharkhand news: लोहरदगा के हिरही भोक्ता बगीचा में हिंसक झड़प के बाद अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है. सुरक्षा के कड़े इंतजाम है. वहीं, सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. खुद डीसी डाॅ बाघमारे प्रसाद कृष्ण, एसपी आर रामकुमार स्थिति पर पूरी नजर रखे हुए थे. रैफ के जवानों ने फ्लैग मार्च किया. जगह-जगह शांति समिति की बैठक हुई. साथ ही लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की जा रही है. वहीं, ग्रामीण इलाकों में अभी भी भय का माहौल है.

लोहरदगा एसपी ने संभाला मोर्चा

इधर, लोहरदगा एसपी आर रामकुमार सेन्हा थाना क्षेत्र के अरु गांव में शुक्रवार को पुलिस दल-बल के साथ पहुंच कर हालात का जायजा लिया. सेन्हा थाना क्षेत्र के अरु गांव में बिगड़ रहे हालात को देखते हुए ग्रामीणों से बात कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने का अपील किया गया. इस दौरान अरु स्थित मस्जिद का भी मुआयना किया. साथ ही पूरे सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि पूरे क्षेत्र में विधि व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है.

दोषियों पर कार्रवाई की बात

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शांति व्यवस्था को लेकर दो समुदाय के बीच शांति समिति की बैठक हुई. इसके अलावे सभी ग्रामीणों अपील करते हुए कहा कि दोनों समुदाय अपने गांव की परंपरा का निर्वहन करते हुए भाईचारगी का परिचय दें. साथ ही कहा कि शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों को चिह्नित कर कठोर कार्रवाई करने की बात भी कही. मौके पर अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.

Also Read: झारखंड के लोहरदगा में हिंसक झड़प मामले की जांच के लिए SIT गठित, 14 लोगों के खिलाफ FIR, 8 की हुई गिरफ्तारी

10 अप्रैल से इंटरनेट सेवा ठप

बता दें कि रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हिंसक झड़प के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए SIT गठित हुई. वहीं, स्थिति नियंत्रित करने के लिए गत 10 अप्रैल, 2022 से इंटरनेट सेवा बाधित है. प्रशासन जहां लोगों से शांति व्यवस्था स्थापित करने में सहयोग की अपील कर रहा है, वहीं पुलिस की गश्ती भी सड़कों पर तेज है.

Posted By: Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola