यूसीडब्लयूयू सीएचपी शाखा ने किया वनभोज

Updated:
विज्ञापन

पिपरवार. यूसीडब्ल्यूयू सीएचपी शाखा का वनभोज सह मिलन समारोह बीओसीएम स्थिति दामोदर नद में शुक्रवार को विमल महतो की अध्यक्षता में हुई. इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की

विज्ञापन

पिपरवार.

यूसीडब्ल्यूयू सीएचपी शाखा का वनभोज सह मिलन समारोह बीओसीएम स्थिति दामोदर नद में शुक्रवार को विमल महतो की अध्यक्षता में हुई. इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गयी. शाखा में यूनियन को मजबूत करने के लिए सदस्य संख्या बढ़ाने पर बल दिया गया. इसके अलावा प्रबंधन से मजदूरों के आवास की मरम्मत व उनके पदोन्नति की मांग की गयी. इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को नये वर्ष की बधाई देते हुए सामूहिक रूप से स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया. संचालन बाबूलाल राम ने किया. मौके पर कामेश्वर राम, अजय कुमार, बाबू लाल, रवींद्र महतो, मुंशी महतो, वीरेंद्र कुमार, धनेश्वर महतो, जीतन महतो, विकास यादव, योगेंद्र प्रजापति, जयनाथ महतो, ईश्वर दयाल मेहता, मुकेश साव, सुनील राम, सावित्री देवी सहित काफी संख्या में यूनियन सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola