योजनाओं का लाभ उठायें ग्रामीण : विधायक

Updated at : 08 Mar 2025 5:26 PM (IST)
विज्ञापन
योजनाओं का लाभ उठायें ग्रामीण : विधायक

<P>प्रतिनिधि, खूंटी. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार के तत्वावधान में जिला प्रशासन ने कचहरी मैदान में आयोजित दो दिवसीय कृषि, उद्यान मेला सह प्रदर्शनी शनिवार को संपन्न हो

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार के तत्वावधान में जिला प्रशासन ने कचहरी मैदान में आयोजित दो दिवसीय कृषि, उद्यान मेला सह प्रदर्शनी शनिवार को संपन्न हो गया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक राम सूर्या मुंडा ने मेला में लगाये गये विभिन्न स्कूलों की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया. वहीं प्रगतिशील किसानों से संवाद किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य कर रही है. सरकार द्वारा अनेक लोक कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही हैं. लोग जागरूक होकर योजनाओं का लाभ उठायें. इसके लिए उन्होंने संबंधित विभाग के कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. कहा कि किसान को आर्थिक मजबूती के लिए खेती के अलावा पशुपालन, बागवानी, कुक्कुट पालन आदि पर विशेष ध्यान देना चाहिए. आइटीडीए निदेशक आलोक शिकारी कच्छप ने कहा कि जिले की 75 प्रतिशत आबादी खेती पर आश्रित है. किसान उन्नत कृषि को अपनायें. कृषि के लिए आधुनिक और वैज्ञानिक तरीकों का प्रयोग करें. कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी अपने-अपने विभागों के योजनाओं की जानकारी दी. मेला के दौरान प्रगतिशील महिला-पुरुष किसानों ने लाह की खेती, कुक्कुट पालन, बागवानी में अपने अनुभवों को साझा किया. जिले के किसानों को कृषि वैज्ञानिकों ने उन्नत खेती करने की तकनीक से अवगत कराया. मेला में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों पर कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. मेला में आयोजित उत्पाद प्रदर्शनी में उत्कृष्ट उत्पादन के लिए किसानों को पुरस्कृत भी किया गया.

कचहरी मैदान में कृषि, उद्यान मेला सह प्रदर्शनी का समापन

कृषि के लिए आधुनिक और वैज्ञानिक तरीकों का प्रयोग करेंB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola